Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM Modi France Visit : मैक्रों को भाया भारत का रॉकेट लॉन्चर; पीएम मोदी से हुई बात, आतंकवाद को मिलकर मिटाएंगे भारत-फ्रांस

पीएम मोदी का दो दिवसीय फ्रांस दौरा ख़त्म हो गया है। अमेरिका रवाना होने से पहले उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आतंकवाद और एआई समेत कई मुद्दों पर बात-चीत की है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 12, 2025 | 07:43 PM

पीएम मोदी व इमैनुएल मैक्रों (सोर्स-एक्स-)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi France Visit : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और विभिन्न वैश्विक मंचों पर अपने जुड़ाव को और गहरा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बातचीत में दोनों नेताओं ने यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया कि वैश्विक एआई क्षेत्र सार्वजनिक हित में लाभकारी सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय परिणाम प्रदान करे। बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों के साथ-साथ प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों को शामिल किया गया।

दोनों नेताओं ने दोहराई प्रतिबद्धता

दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया और सुरक्षा परिषद के मामलों सहित विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर निकट समन्वय करने पर सहमति व्यक्त की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए फ्रांस के दृढ़ समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि यह पिछले 25 वर्षों में क्रमिक तरीके से एक बहुआयामी संबंध के रूप में विकसित हुआ है।

भारत से रॉकेट लॉन्चर खरीदेगा फ्रांस

प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष के रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फ्रांस द्वारा भारत के पिनाका रॉकेट लांचर की खरीद से दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध मजबूत होंगे। दोनों नेताओं ने न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने की वकालत की। उन्होंने पश्चिम एशिया, आतंकवाद, यूरोप समेत कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

मैक्रों को दिया भारत आने का न्योता

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों को भारत आने का न्योता दिया। वार्ता के 10 परिणामों की सूची में एआई पर भारत-फ्रांस घोषणा, भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 के लिए लोगो का विमोचन, भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), इंस्टीट्यूट नेशनल डी रिसर्च एन इंफॉर्मेटिक एट एन ऑटोमेटिक (आईएनआरआईए) फ्रांस के बीच डिजिटल विज्ञान के लिए भारत-फ्रांस केंद्र की स्थापना के लिए आशय पत्र शामिल हैं।

विदेश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फ्रांसीसी स्टार्ट-अप इनक्यूबेटर स्टेशन एफ में 10 भारतीय स्टार्टअप की मेजबानी के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए, जबकि उन्नत मॉड्यूलर रिएक्टरों और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर साझेदारी स्थापित करने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

द्वितीय विश्वयुद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मार्सिले शहर में ऐतिहासिक मजार्गेस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। स्मारक पर बैंड की धुनों ने इस अवसर की गरिमा को और बढ़ा दिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने इस ऐतिहासिक कब्रिस्तान परिसर का दौरा किया और स्मारक पट्टिकाओं पर गुलाब के फूल चढ़ाए।

Macron liked india rocket launcher know which issues were discussed between pm modi and macron

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2025 | 07:43 PM

Topics:  

  • Emmanuel Macron
  • France
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मोदी आधुनिक रावण, उनकी लंका जल्दी जलेगी’, कांग्रेस नेता के बयान पर भड़की BJP, राहुल नफरत के भाईजान

2

राफेल से फाइटर जेट के… हम भारत के साथ, फ्रांसीसी विदेश सचिव ने चीन को दिया करारा संदेश

3

फ्रांस में बवाल! सड़क पर उतरे लाखों लोग, बड़े प्रदर्शन की वजह से एफिल टॉवर को करना पड़ा बंद

4

महाराष्ट्र के लिए केंद्र ने जारी किए 6,418 करोड़, अजित पवार ने PM मोदी और सीतारमण का जताया आभार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.