लंदन के गोल्डर्स ग्रीन में यहूदी समुदाय पर चाकू से हमला, पीएम कीर स्टारमर ने जताई गहरी चिंता
London Golders Green Stabbing Attack: उत्तर लंदन के गोल्डर्स ग्रीन में एक हमलावर ने यहूदी समुदाय के लोगों पर चाकू से हमला किया। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। PM स्टारमर ने इसे बेहद चिंताजनक बताया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
London Golders Green Stabbing Attack News In Hindi: ब्रिटेन की राजधानी लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में बुधवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एक सिरफिरे हमलावर ने सरेआम चाकू से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। यह घटना विशेष रूप से यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर की गई प्रतीत होती है।
स्थानीय यहूदी नेबरहुड वॉच ग्रुप ‘शोम्रिम’ के अनुसार, आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सरेआम चाकू लेकर दौड़ रहा था हमलावर
घटना गोल्डर्स ग्रीन रोड की है, जो लंदन का एक प्रमुख यहूदी बहुल इलाका माना जाता है। चश्मदीदों और शोम्रिम ग्रुप के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर हाथ में चाकू लिए सड़क पर दौड़ रहा था। वह वहां मौजूद यहूदी समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
बिना टैंक-मिसाइल के मनेगा रूस का विजय दिवस, 80 साल में पहली बार फीका रहेगा पुतिन का शक्ति प्रदर्शन, जानें वजह?
‘सालों तक जंग लड़ने का दम’: ईरानी सांसद की ट्रंप को दोटूक, बोले- हमारे पास मिसाइलों और ड्रोन्स का अटूट भंडार
‘NO MORE MR. NICE GUY’: ट्रंप की ईरान को आखिरी चेतावनी, हाथ में राइफल लिए शेयर की आक्रामक तस्वीर
अगर हम न होते तो आप… ट्रंप के सामने किंग चार्ल्स का तीखा पलटवार; व्हाइट हाउस में गूंजे ठहाके
जैसे ही स्थिति बिगड़ी, शोम्रिम के स्वयंसेवकों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू में कर लिया। सीएनएन (CNN) की रिपोर्ट के अनुसार, हमले की खबर मिलते ही पुलिस हेलीकॉप्टर, एम्बुलेंस और बड़ी संख्या में आपातकालीन सेवा के वाहन घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया है।
कीर स्टारमर ने जताया दुख
इस हमले की गूंज ब्रिटिश संसद ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में भी सुनाई दी। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सांसदों को संबोधित करते हुए इस घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसे ‘बेहद चिंताजनक’ बताते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
🚨 DEVELOPING: STABBING ATTACK ON JEWS IN LONNDON Reports are coming in of a stabbing incident in Golders Green, a heavily Jewish neighborhood in London. Initial details:
▪️Two people reportedly stabbed
▪️Victims believed to be Jewish
▪️Large emergency forces on the scene This… pic.twitter.com/kxwirHi3hc — Mossad Commentary (@MOSSADil) April 29, 2026
स्टारमर ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार इस तरह के अपराधों और नफरत फैलाने वाली गतिविधियों से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की तह तक जाएंगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
लंदन में बढ़ती यहूदी विरोधी घटनाएं
गोल्डर्स ग्रीन में हुआ यह हमला कोई इकलौती घटना नहीं है। पिछले कुछ समय से लंदन में यहूदी समुदाय और उनके संस्थानों को निशाना बनाने के मामले तेजी से बढ़े हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, केवल पिछले एक महीने के भीतर लंदन पुलिस ने यहूदी-संबंधित परिसरों पर हमलों के आरोप में दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधों में एम्बुलेंसों को आग के हवाले करना और यहूदी प्रार्थना स्थलों (सिनगॉग) पर आगजनी की कोशिश करना जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- बिना टैंक-मिसाइल के मनेगा रूस का विजय दिवस, 80 साल में पहली बार फीका रहेगा पुतिन का शक्ति प्रदर्शन, जानें वजह?
सुरक्षा को लेकर बढ़ा तनाव
इस हमले के बाद लंदन के यहूदी समुदायों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। प्रशासन ने गोल्डर्स ग्रीन और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या विशेष विचारधारा काम कर रही थी।
