दुनिया के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी, भारत से सिर्फ अंबानी, ये रहे सबके नाम
Richest Families: दुनिया के केवल 8 परिवारों की कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक है। इनमें से एक परिवार अंबानी परिवार है, जिसके मुखिया मुकेश अंबानी हैं। इस परिवार की संपत्ति 105.6 अरब डॉलर है।
- Written By: रंजन कुमार
अंबानी परिवार। इमेज-सोशल मीडिया
Richest Families 2025: ब्लूमबर्ग ने दुनिया के सबसे अमीर परिवारों की लेटेस्ट लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार इस साल दुनिया के टॉप–25 अमीर परिवारों की दौलत में 358 अरब डॉलर से ज्यादा जुड़े हैं। उनकी कुल संपत्ति 2.9 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है।
अमीर फैमिली की लिस्ट में सिर्फ 8 परिवारों की संपत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक है। 8 परिवारों में से एक परिवार अंबानी परिवार भी है। इस लिस्ट में वो 8वें स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS
Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, 100 अरब डॉलर के पार होकर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ा
Gautam Adani ने मुकेश अंबानी को नेटवर्थ में पछाड़ा, बने एशिया के सबसे बड़े रईस
Mukesh Ambani Birthday Special: 68 साल के हुए मुकेश अंबानी, जानें उनके कारोबार और सफलता की पूरी कहानी
1. The Waltons
लिस्ट में फिर शीर्ष स्थान पर Walton family है। इनकी Walmart में मेजोरिटी की हिस्सेदारी है। दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी Walmart है। Walton परिवार की कुल संपत्ति पहली बार आधा ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा होकर 513 अरब डॉलर हो गई है।
2. Al Nahyan Family
अबू धाबी का परिवार Al Nahyan, जिनके पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकतर तेल भंडार हैं। ये संपत्ति में लगातार इजाफा कर रहे हैं। राष्ट्रपति Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan के नेतृत्व में परिवार ने AI, क्रिप्टो समेत कई क्षेत्रों में बड़े निवेश किए हैं। उनकी संपत्ति 335.9 अरब डॉलर पर है।
3. Al Saud
सऊदी अरब का शाही परिवार Al Saud देश के विशाल तेल भंडारों के कारण अपार संपत्ति का मालिक है। इनका प्रमुख नियंत्रण Saudi Aramco के पास है। इस साल परिवार की संपत्ति में तेज उछाल दिखा है। परिवार काफी बड़ा है। वैसे, ज्यादातर संपत्ति कुछ प्रमुख शाही सदस्यों के पास केंद्रित है। इनमें Crown Prince Mohammed bin Salman भी शामिल हैं। परिवार की संपत्ति 213.6 अरब डॉलर पर है।
4. Al Thani
कतर का शासक परिवार Al Thani 1940 के दशक में तेल की खोज के बाद तेजी से अमीर हुआ। समय के साथ–साथ परिवार ने लग्जरी गुड्स, प्राइवेट बैंकिंग और विदेशी रियल एस्टेट में निवेश कर पोर्टफोलियो को विविध बनाया। उनकी कुल संपत्ति 199.5 अरब डॉलर पर है।
5. Hermès Family
Hermès family ने 6 पीढ़ियों से संपत्ति संभाल रखी है। Birkin बैग जैसे हाई-एंड लग्जरी उत्पादों के लिए मशहूर Hermès ब्रांड की सफलता की नींव उनके खास प्रोडक्ट और इनोवेशन हैं। उनकी संपत्ति 184.5 अरब डॉलर पर है।
6.Koch Family
150.5 अरब डॉलर की संपत्ति वाले Koch family ने पिता के तेल कारोबार को विशाल औद्योगिक समूह में बदल दिया। आज Koch Industries केमिकल्स, ऑयल रिफाइनिंग, रैंचिंग और पेपर जैसे कई क्षेत्रों में एक्टिव है। पारिवारिक विवादों के कारण Koch परिवार का कारोबार अलग-अलग हिस्सों में बंटा।
7. Mars Family
Snickers जैसे ब्रांड्स के लिए मशहूर Mars family भी सबसे अमीर परिवारों में है। Mars, Inc. ने 2025 में Kellanova के अधिग्रहण समेत कई रणनीतिक कदम उठाए। कंपनी ने बीते साल परिवार के शेयरधारकों को $1.5 बिलियन दिए, जो इसके मजबूत पोर्टफोलियो को दर्शाता है। उनकी कुल संपत्ति 143.4 अरब डॉलर है।
8. Ambani Family
भारत का सबसे अमीर परिवार अंबानी परिवार है। इसने वैश्विक कारोबारी मंच पर मजबूत मौजूदगी बनाए रखी है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स संचालित करता है। टेलीकॉम, रिटेल एवं एनर्जी सेक्टर में मजबूत मौजूदगी है। धीरूभाई अंबानी ने 1950 के दशक में परिवार की संपत्ति की नींव रखी थी। बाजार मूल्य के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। परिवार की संपत्ति 105.6 अरब डॉलर है।
यह भी पढ़ें: Elon Musk ने तोड़ा अमीरी का रिकॉर्ड, 600 बिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने
9. Wertheimer Family
Wertheimer family। ये Chanel फैशन हाउस की मालिक है। Little black dress जैसे डिजाइनों के लिए मशहूर Chanel एक प्रतिष्ठित ब्रांड है। परिवार की कुल संपत्ति 85.6 अरब डॉलर है।
10. Thomson Family
विश्व की सबसे बड़ी फाइनेंशियल डेटा और मीडिया कंपनियों में से एक Thomson Reuters है। इसका मालिक कनाडा का Thomson family है। इस साम्राज्य की नींव 1930 के दशक में Roy Thomson ने एक रेडियो स्टेशन खरीदने से रखी थी। परिवार की कुल संपत्ति 82 अरब डॉलर है।
