'एंटीलिया चा राजा' की हुई विदाई, गुलाल से रंगे अनंत-राधिका, वायरल हुआ क्यूट मोमेंट

Antilia Cha Raja Visarjan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने बीते दिन बड़े धूमधाम से गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान दोनों बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
'एंटीलिया चा राजा' की हुई विदाई, गुलाल से रंगे अनंत-राधिका, वायरल हुआ क्यूट मोमेंट
एंटीलिया चा राजा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anant-Radhika Fun Moment at Ganesh Visarjan: भारत के सबसे चर्चित बिजनेस परिवारों में से एक अंबानी परिवार हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर एंटीलिया में ‘एंटीलिया चा राजा’ का स्वागत किया। शादी के बाद दूसरी बार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने मिलकर बप्पा की स्थापना की और पूरे उत्साह के साथ गणेशोत्सव मनाया। अब बप्पा के विसर्जन का जश्न भी पूरे रंग और उमंग के साथ संपन्न हुआ, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

28 अगस्त को अंबानी फैमिली ने बप्पा को धूमधाम से विदाई दी। इस मौके पर पूरा परिवार उत्सव में डूबा नजर आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ ट्रक में बप्पा के साथ बैठी थीं। कभी राधिका गुमसुम दिखाई दीं तो कभी दोस्तों और परिवार के साथ हंसते-खिलखिलाते हुए नजर आईं। उनके चेहरे पर त्योहार की थकान भी साफ झलक रही थी। वहीं अनंत अंबानी ट्रक के पीछे-पीछे पैदल चलते हुए दिखाई दिए।

गणपति विसर्जन में बप्पा के रंग में रंगे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट

गणपति विसर्जन के दौरान राधिका मर्चेंट ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ गुलाल खेला और बप्पा की विदाई में सभी का आभार जताया। इस मौके पर अंबानी परिवार के करीबी दोस्त ओरहान अवतारमणि (ओरी) और शिखर पहाड़िया भी मौजूद थे। हालांकि, बड़े बेटे-बहू आकाश अंबानी और श्लोका मेहता तथा बेटी ईशा अंबानी इस बार विसर्जन में नजर नहीं आए।

नीता अंबानी ने इस मौके पर सुर्ख गुलाबी रंग का सूट पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, राधिका मर्चेंट भी सादगी भरे सूट में नज़र आईं। गुलाल में सराबोर अनंत और राधिका की शरारतों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।

कई सेलेब्स रहे मौजूद

अंबानी परिवार का गणेश उत्सव हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। हर साल एंटीलिया में गणपति बप्पा की स्थापना के मौके पर बॉलीवुड के नामी सितारे शामिल होते हैं। इस साल भी अनंत-राधिका की शादी के बाद अंबानी परिवार ने गणेशोत्सव को भव्य तरीके से मनाया। इसमें करीना कपूर, सैफ अली खान, सोनम कपूर, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर समेत कई फिल्मी सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com