- Hindi News »
- World »
- Lebanon Indian Embassy Issued Advisory For Indian Nationals
लेबनान भारतीय दूतावास ने जारी किया एडवाइजरी, मध्य पूर्व में बन रहा युद्ध के हालात
लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने लोगों से कहा है कि मध्य पूर्व बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीयों को अगर जरूरी ना हो तो लेबनान की यात्रा करने से बचें। वहींं अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मध्य पूर्व में युद्ध की हालात तेज हैं।
- Written By: साक्षी सिंह

लेबनान भारतीय दूतावास ने जारी किया एडवाइजरी
बेरूत: लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने भारतीय नागरिकों के लिए बुधवार देर रात एडवाइजरी जारी की है। मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बढ़ सकता है तनाव
बुधवार को इसराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्लाह के कमांडर फौद शुक्र को मार गिराने का दावा किया। इसके पहले तेहरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हनिया की हत्या की खबरें सामने आई थीं। इससे अंदाजा लगया जा रहा है कि ये तनाव बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तांबुल में इजरायली कौंसुलेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग; 3 की मौत, बाल-बाल बचे राजनयिक
ईरान पर हमला टाल सकते हैं ट्रंप! अल्टीमेटम खत्म होने से पहले आएगी खुशखबरी? जेडी वेंस ने जगाई उम्मीद
लेबनान की ‘लाइफलाइन’ पर इजरायल की नजर, लिटानी नदी के पुलों को उड़ाने की दी धमकी; बढ़ा तनाव
गाड़ी की सर्विस हुई महंगी, मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा युद्ध का सीधा असर
लेबनान की यात्रा न करने की सलाह
लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने लोगों से कहा है कि मध्य पूर्व बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीयों को अगर जरूरी ना हो तो लेबनान की यात्रा करने से बचें। साथ ही लेबनान में रह रहे भारतीयों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। अनावश्यक घूमने फिरने से बचने और भारतीय दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। भारतीय दूतावास ने आपातकालीन नंबर भी जारी किया है।
Advisory for Indian Nationals. pic.twitter.com/baGPhNpKip — India in Lebanon (@IndiaInLebanon) July 31, 2024
युद्ध की हालात
दूसरी ओर वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस संवाद में अमेरिकी रक्षा मंत्री सवाल पूछा गया कि ऐसा माना जा रहा है कि मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ सकता है। इस बारे में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मध्य पूर्व में युद्ध की हालात तेज हैं।
इसराइल हिज्बुल्लाह में क्यों छिड़ा जंग
हमास ने साल 2023 के अक्टूबर महीने में इसराइल पर हमला किया। कई लोगों की जानें भी गईं। इसके बाद इसराइल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दिया। हमास ने हमले के बाद 100 से ज्यादा इसराइली नागरिकों को बंधक बना लिया था। हमास ने इन बंधकों को छोड़ा नहीं ताे इधर इजराइली ने हमास पर लगातार जवाबी कार्रवाई करते गए। इसमें कई फिलिस्तीनी ना्गरिकों की जान चली गई। दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमले होते रहे।
अमेरिका और इसराइल का दावा
धीरे-धीरे इसराइल हमास पर भारी पड़ने लगा। इसके बाद हमास के समर्थन में लेबनान का संगठन हिजबुल्ला इसराइल को लगातार धमकाता रहा। बीते शनिवार को इसराइल अधिकृत क्षेत्र गोलान हाइट्स पर हिज्बुल्लाह ने हमला किया। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकतर बच्चे शामिल थे। हालांकि हिज्बुल्लाह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन इसराइल और अमेरिका का दावा है कि ये हमला हिज्बुल्लाह के ही ओर कराया गया है।
इसराइल ने बनाया निशाना
इसके बाद इसराइल कहां चुप बैठने वाला। लेबनान स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बेरूत में इसराइली ड्राेन दागे गए। मंगलवार को एक इसरायली ड्रोन अटैक में हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर फुआद शुक्र को मार गिराया गया था। उसका शव गुरुवार को मलबे में दबा हुआ मिलने की पुष्टि हुई है। इसरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को हिजबुल्लाह के गढ़ पर हवाई हमला किया और उसके टॉप कमांडर फुआद शुक्र को मार गिराया। हमास के समर्थन की वजह से लेबनान भी युद्ध के संकट में आ गया है।
Lebanon indian embassy issued advisory for indian nationals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Tulsi Drying Signs: खतरे की घंटी! भूलकर भी न करें इन संकेतों को नजरअंदाज।
Apr 07, 2026 | 07:21 PMFIFA World Cup 2026: लगातार तीसरी बार फुटबॉल के इस महाकुंभ में जगह नहीं बना पाई इटली, तय हुईं सभी 48 टीमें
Apr 07, 2026 | 07:21 PM‘एक ही रात में खत्म हो सकता सब’, USS अब्राहम लिंकन से उड़े लड़ाकू विमान, दुनिया में मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 07:16 PMअब बच्चों का स्क्रीन टाइम बनेगा स्मार्ट, Netflix Playground ऐप लॉन्च
Apr 07, 2026 | 07:01 PM‘पाषाण युग’ वाली चेतावनी का असर शुरू! काशान से कजविन तक ईरानी रेल ट्रैक तबाह; मशहद स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
Apr 07, 2026 | 06:57 PMLIVEMI vs RR Live Score: राजस्थानी रजवाड़ों के सामने मुंबई के सूरमा, बारिश के कारण टॉस में होगी देरी
Apr 07, 2026 | 06:56 PMअकोला: पातुर पुलिस और आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1550 लीटर अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, एक आरोपी हिरासत में
Apr 07, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM














