तरीका गलत, इरादा नहीं… कनाडा में तीन जगहों पर चली गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Canada Firing News: कनाडा में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने स्वीकार की है। पुर्तगाल में रह रहे फतेह पुर्तगाल ने दावा किया कि उनका गैंग केवल अवैध कारोबार...
- Written By: अमन उपाध्याय
कनाडा में तीन जगहों पर चली गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Lawrence Bishnoi gang Firing: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क ने फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होने का संकेत दिया है। रविवार की रात कनाडा में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर स्वीकार की है। गैंग ने अपने पोस्ट में दावा किया कि वे केवल अवैध कारोबार करने वालों से ही वसूली करते हैं और मेहनत करने वाले आम लोगों को नहीं छेड़ते।
कनाडा में हुई हालिया फायरिंग की घटनाओं की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के सदस्य फतेह पुर्तगाल ने ली है, जो फिलहाल पुर्तगाल में रह रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें एक शूटर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं
कनाडाई पुलिस ने घटनास्थलों को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फायरिंग में किसी के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है, लेकिन पुलिस इसे संगठित अपराध से जुड़ी गंभीर साजिश मान रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले ही कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया था। इसके बाद से गैंग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर अपनी मौजूदगी जताने की कोशिश कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
तीन जगहों पर फायरिंग
सोशल मीडिया पर खुद को ‘फतेह पुर्तगाल’ बताने वाले व्यक्ति ने तीन जगहों पर फायरिंग की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ये स्थान हैं- Theshi Enterprise (1254, 110 Ave), House No. 2817 (144 St) और 13049, 76 Ave Unit No.104। उनके अनुसार ये सभी संपत्तियां ‘नवी तेसी’ की हैं, जिसने कथित तौर पर “लॉरेंस बिश्नोई गैंग” का नाम लेकर कलाकारों से अवैध वसूली की थी।
यह भी पढ़ें:- 2014 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री, इन 3 बड़े मुद्दों पर होगी बात
कनाडा सरकार ने घोषित किया है आतंकी संगठन
पोस्ट में यह भी लिखा गया कि गैंग केवल उन लोगों को निशाना बनाता है जो उनके लोगों को परेशान करते हैं या अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई झूठी खबर फैलाएगा, तो उससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी उसी पर होगी। कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई को आतंकवादी घोषित कर दिया है। सरकार के अनुसार, यह गिरोह मुख्य रूप से भारत में सक्रिय है और इसका सरगना जेल में रहते हुए भी मोबाइल के माध्यम से अपराध संचालित करता रहा है। भारत में इस गैंग के लगभग 700 सदस्य सक्रिय हैं, जो कई अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।
