Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बौखला गया सनकी तानाशाह, विध्वंसक पोत के क्षतिग्रस्त पर 3 अधिकारियों को देगा दर्दनाक सजा!

उत्तर कोरिया में एक युद्धपोत के प्रक्षेपण के दौरान हुए हादसे के बाद किम जोंग उन काफी नाराज हैं। सरकारी मीडिया के अनुसार, इस घटना के चलते तीन अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 25, 2025 | 12:36 PM

बौखला गए किम जोंग उन, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया में पिछले सप्ताह नौसेना के लिए बेहद अहम माने जा रहे 5,000 टन वजनी विध्वंसक युद्धपोत के लॉन्च के दौरान हुई दुर्घटना के बाद तानाशाह किम जोंग उन का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी सजा देने के आदेश दिए हैं। किम जोंग उन के निर्देश के बाद शिपयार्ड से जुड़े तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (KCNA) ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब जलावतरण समारोह के दौरान पोत क्षतिग्रस्त हो गया। इस समारोह में खुद किम जोंग उन भी मौजूद थे।

किम का गुस्सा सातवें आसमान पर

उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में देखा गया है कि युद्धपोत एक ओर झुका हुआ है और नीले कपड़े से ढका हुआ है। इसके कुछ हिस्से पानी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। यह युद्धपोत देश का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक युद्धपोत बताया गया था, जिसे परमाणु मिसाइल और अन्य आधुनिक हथियारों से लैस करने के लिए तैयार किया जा रहा था। इस घटना को “गंभीर लापरवाही” का नतीजा बताते हुए किम जोंग उन ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका खरीदेगा $100 मिलियन के बंकर बस्टर बम: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच बोइंग से होगी बड़ी डील

मेलानिया ट्रंप ने रचा इतिहास, स्मिथसोनियन म्यूजियम को दान किया अपना दूसरा शपथग्रहण गाउन; बनीं ‘फर्स्ट लेडी’

ASOS को-फाउंडर क्वेंटिन ग्रिफिथ्स की मौत… थाईलैंड में 17वीं मंजिल से गिरकर गई जान, सुसाइड का अंदेशा

रहस्यमयी ‘मृत सागर’: आखिर क्यों इस समंदर में कोई नहीं डूबता? नासा ने उजागर किए डेड सी के अनकहे राज

यह भी पढे़ं- सत्ता के लिए अमेरिका के हाथ में बांग्लादेश! शेख हसीना के लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- आतंकियों की मदद से हथियाई कुर्सी

इसके बाद चोंगजिन शिपयार्ड के मुख्य अभियंता, निर्माण कार्यशाला प्रमुख और प्रशासनिक मामलों के उप प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिपयार्ड के प्रबंधक हांग किल हो से भी पूछताछ की जा रही है।

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

उत्तर कोरिया की केंद्रीय सैन्य समिति ने इसे “अक्षम्य आपराधिक कृत्य” बताया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का ऐलान किया है। हालांकि, आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पोत को गंभीर क्षति नहीं पहुंची है। अधिकारियों के मुताबिक, जहाज के निचले हिस्से में कुछ मामूली खरोंचें आई हैं, और उसमें थोड़ा समुद्री पानी भर गया था।

इसे निकालने और मरम्मत का काम करने में लगभग 10 दिन का समय लगेगा। यह घटना उत्तर कोरिया के लिए कूटनीतिक और सैन्य दृष्टि से एक झटका मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब किम जोंग उन अमेरिकी सैन्य दबावों का सामना करते हुए अपनी नौसेना को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Kim jong un arrested 3 officers for damage to destroyer ship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 12:36 PM

Topics:  

  • Kim Jong Un
  • North Korea
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.