Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पानी के बहाने जंग की बात! ख्वाजा आसिफ ने भारत को दी खुली धमकी, सिंधु नदी को लेकर कही ये बात

India Pakistan tension: ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत सिंधु नदी पर कोई निर्माण करता है, तो यह सिंधु जल संधि का उल्लंघन होगा और पाकिस्तान इसे एक आक्रामक कदम मानेगा।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: May 03, 2025 | 07:23 AM

ख्वाजा आसिफ, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि अगर भारत सिंधु जल संधि का उल्लंघन करते हुए सिंधु नदी पर कोई कार्य करता है, तो पाकिस्तान भारत पर हमला करेगा। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत सिंधु नदी पर कोई निर्माण करता है, तो यह सिंधु जल संधि का उल्लंघन होगा और पाकिस्तान इसे एक आक्रामक कदम मानेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आक्रामकता केवल युद्ध तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह पानी को रोकने के रूप में भी हो सकती है, जिससे भुखमरी और प्यास से मौत हो सकती है।

ख्वाजा आसिफ ने यह कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की योजना बना रहा है, जिसमें सिंधु जल संधि की निगरानी प्रणाली भी शामिल है। उनका कहना था कि भारत के लिए इस संधि का उल्लंघन करना इतना सरल नहीं होगा, और पाकिस्तान इस एकतरफा निलंबन को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आगे चुनौती देगा।

पीएम मोदी पर लगाया ये आरोप

पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मोदी चुनावी लाभ के लिए ‘नाटक’ कर रहे हैं। उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत के इन दावों को स्वीकार नहीं कर रहा है और मोदी सरकार इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण नहीं पेश कर सकी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत लगातार उकसावे की नीति अपनाता है, लेकिन पाकिस्तान केवल जवाब देगा, पहल नहीं करेगा।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह बयान उस वक्त आया है जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में गहरी तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, और इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई कड़े कदम उठाए, जैसे सिंधु जल संधि को निलंबित करना, पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा रद्द करना, और वाघा-अटारी बॉर्डर को बंद करना।

पाकिस्तान में पूरा डर का माहौल

भारत के कड़े कदम से पाकिस्तान में पूरा डर का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान के मंत्री भले ही कुछ भी बयान दें, लेकिन एक बात साफ है कि पाकिस्तान की इस वक्त हालत खराब है। वे इस बात से चिंतित हैं कि भारत हमला कर सकता है। इस डर को स्पष्ट करते हुए, पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने रात करीब 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भारत 24 से 36 घंटे के भीतर हमला कर सकता है। इसके अलावा, ख्वाजा आसिफ ने दो दिन पहले कहा था कि संघर्ष की संभावनाएं बढ़ रही हैं, और ये घट नहीं रही हैं। हालांकि, कई देशों ने इस स्थिति को और बढ़ने से रोकने की कोशिश की है।

Khawaja asif threatens india over indus water dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2025 | 07:23 AM

Topics:  

  • Pakistan
  • Pakistan News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘नेपाल में जेन Z ने फैलाया आतंक…’, पूर्व PM ओली को सता रहा गिरफ्तारी का डर, सरकार पर लगाया आरोप

2

इसलिए खास है TATA…दिवाली मानने इटली से भारत आ रहे थे 256 नागरिक, विमान हुआ खराब तो भेजा खास प्लेन

3

हाथों में बंदूक और जबान पर गाली, नशे में धुत भारतीय को बैंकॉक पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

4

आगे कुआँ पीछे खाई…पुतिन जंग खत्म करने को तैयार, बदले में ट्रंप से मांगा यूक्रेन का ये बड़ा शहर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.