बाढ़ में डूबा पाकिस्तान…तो आसिफ ने दिया अनोखा ज्ञान, बोले- अल्लाह की नेमत है बाल्टी में जमा करो
Pakistan News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बाढ़ को "अल्लाह की नेमत" बताया और कहा कि लोग इसका पानी घरों में जमा करें, जिससे सोशल मीडिया पर उनका यह बयान तेजी से वायरल हो गया।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फोटो- सोशल मीडिया)
Khwaja Asif on Flood: पाकिस्तान इस समय मानसून की मार झेल रहा है। यहां पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के चलते देश के कई इलाकों भारी बाढ़ आ गई है। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बाढ़ को लेकर अजीबों गरीब बयान दिया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ख्वाजा आसिफ कहते दिख रहे हैं कि पाकिस्तानियों को बाढ़ का पानी जमा कर लेना चाहिए।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब ख्वाजा आसिफ से बाढ़ और उससे जुड़ी राहत-बचाव कार्यों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोग इस बाढ़ को अल्लाह की नेमत समझें और पानी को अपने घरों में जमा करें। अपने बयान के पक्ष में उन्होंने तर्क दिया कि आज पूरी दुनिया पानी की कमी से जूझ रही है, ऐसे में पाकिस्तान में बाढ़ आना एक तरह से सौभाग्य की बात है। उनके अनुसार, इसे आपदा नहीं बल्कि अल्लाह का आशीर्वाद मानना चाहिए।
⚡ Allah sent flood to Pakistan save Pakistanis: Pakistan’s Defence Minister Khwaja Asif suggested that the floods should be seen as a ‘Blessing,’ urging civilians to store the floodwater in tubs and buckets at home instead of protesting. pic.twitter.com/9bngzs8FxD — OSINT Updates (@OsintUpdates) September 1, 2025
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
PoK Protest: पाकिस्तान से आजादी की मांग, शहबाज और आसिम मुनीर को बताया आतंकी, PoK में प्रोटेस्ट हुआ तेज
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
बाढ़ और लगातार बारिश से परेशान लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ख्वाजा ने कहा कि लोगों को सबसे पहले पानी को जमा करने की दिशा में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, “पानी को अपने घरों में जमा करें, इससे तमाम समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगी।”
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि बड़े पैमाने पर पानी जमा करने के लिए विशाल बांधों की जरूरत होती है, जो फिलहाल संभव नहीं है। ऐसे में लोगों को खुद अपने स्तर पर घरों में पानी एकत्र करने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के पास फिलहाल बाढ़ को रोकने का कोई प्रभावी तंत्र नहीं है और लोग अनावश्यक रूप से सरकार को दोष दे रहे हैं। ख्वाजा का मानना है कि बाढ़ के लिए मुख्य रूप से स्थानीय सरकार जिम्मेदार है, जिसकी शक्तियां सीमित हैं।
यह भी पढ़ें: पाक के दोस्त पर भारत का कड़ा प्रहार, SCO में एंट्री पर लगाई रोक, शहबाज की सिट्टी-पिट्टी गुम
बाढ़ से 20 लाख लोग प्रभावित
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की रिपोर्ट के अनुसार, 26 जून से 31 अगस्त तक पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 854 हो गई है और 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। NDMA के अनुसार, पाकिस्तान में आई बाढ़ से करीब 27 लाख लोग प्रभावित है। अकेले पंजाब प्रांत लगभग 20 लाख बाढ़ से जुझ रहे है।
