-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Kharkiv Shaken By Drone Attack Russia Targets Hospital Causes Destruction
ड्रोन अटैक से दहला खारकीव, रूस ने अस्पताल को बनाया निशाना, मची तबाही
- Written By: अमन उपाध्याय
Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के दौरान रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर हमला किया है। रूस की ओर से किए गए ड्रोन हमलों में एक अस्पताल को नुकसान पहुंचा है।

ड्रोन अटैक से दहला खारकीव, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
कीव: यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर खारकीव शुक्रवार को एक बार फिर रूसी ड्रोन हमले का शिकार बना, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। इस हमले में एक अस्पताल को भी नुकसान पहुंचा है। खारकीव के मेयर इगोर तेरेखोव ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि नवजात शिशुओं के साथ माताओं को सुरक्षित रूप से एक अन्य चिकित्सा केंद्र में शिफ्ट किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि घायलों में अस्पताल का कोई स्टाफ या मरीज शामिल है या नहीं।
हाल के दिनों में रूस द्वारा यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर लंबी दूरी तक मार करने वाले ‘शाहेद’ ड्रोन से हमलों की संख्या बढ़ी है। इन हमलों में आमतौर पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ शक्तिशाली ग्लाइड बमों का भी इस्तेमाल किया जाता है।
जून में 10 गुना अधिक ड्रोन और मिसाइल हमले
रूस की ओर से खारकीव पर की गई बमबारी के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन में शांति का कोई कोना नहीं बचा है।” पिछले कुछ हफ्तों से यूक्रेन की राजधानी कीव और देश के अन्य क्षेत्रों पर रूसी ड्रोन हमले लगातार जारी हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार मॉनिटरिंग मिशन की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2024 का महीना पिछले तीन सालों में सबसे अधिक खतरनाक रहा है। इस दौरान 232 लोगों की जान गई और 1,343 लोग जख्मी हुए।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
रूस का खारकीव में हमले की एक तस्वीर
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने इस साल जून में 10 गुना अधिक ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। इसके साथ ही, लगभग 1,000 किलोमीटर लंबी युद्धरेखा के कई मोर्चों पर रूसी सेना जबरदस्त दबाव बना रही है।
जेलेंस्की ने किया सहयोगी देशों से अपील
जेलेंस्की ने गुरुवार को रोम में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बैठक के दौरान अपने पश्चिमी सहयोगियों से आग्रह किया कि वे यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता के वादों को शीघ्रता से अमल में लाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस की मिसाइलों से रक्षा के लिए अमेरिका द्वारा बनाई गई पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली यूक्रेन के लिए बेहद जरूरी है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि रूस के शाहेद ड्रोनों को मार गिराने के लिए यूक्रेन को अधिक इंटरसेप्टर ड्रोनों की आवश्यकता है।
यह भी पढे़ें:- पाकिस्तान में आतंकियों की फिर शर्मनाक हरकत, लड़कियों के स्कूल को बम से उड़ाया
जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन ने अन्य देशों से 10 अतिरिक्त पैट्रियट प्रणालियों और उनसे संबंधित मिसाइलों की मांग की है। इस क्रम में जर्मनी दो प्रणालियों की खरीद को तैयार हो गया है, जबकि नॉर्वे एक प्रणाली देने के लिए सहमत हो गया है। इसी बीच, ट्रंप ने गुरुवार देर रात कहा कि अमेरिका अन्य नाटो देशों को पैट्रियट जैसी रक्षा प्रणालियां उपलब्ध करा रहा है, जिन्हें वे खरीदकर यूक्रेन को दे रहे हैं।
रूस के खिलाफ सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाने की मांग
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की काफी समय से रूस के खिलाफ सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बातचीत “काफी सकारात्मक” रही, हालांकि अमेरिकी प्रशासन की ओर से अतिरिक्त सैन्य सहायता को लेकर मिश्रित संकेत मिल रहे हैं। ज़ेलेंस्की ने यह भी जताया कि वे अमेरिका में वर्तमान राजदूत ओक्साना मार्करोवा के स्थान पर देश के रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव को नियुक्त करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं।
Kharkiv shaken by drone attack russia targets hospital causes destruction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














