Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केन्या में मची तबाही, रिफ्ट वैली में भूस्खलन से 13 की मौत; भारी बारिश से बढ़ा संकट

Kenya Landslide News: केन्या में लगातार बारिश ने कहर बरपाया। रिफ्ट वैली क्षेत्र में भीषण भूस्खलन से 13 लोगों की मौत की हो गई है इसके साथ ही दर्जनों लोग घायल हुए है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 01, 2025 | 06:29 PM

केन्या में मची तबाही, फोटो, (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Climate Change in Kenya: केन्या में लगातार हो रही बारिश कई इलाकों में तबाही मचा रही है। पश्चिमी केन्या की रिफ्ट वैली में शनिवार सुबह आए भीषण भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, भूस्खलन के कारण कई घर मलबे में दब गए हैं और दर्जनों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

केन्या के गृह मंत्री किपचुम्बा मुरकोमेन ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए सेना और पुलिस के हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर लापता व्यक्ति को खोजने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की है।

भारी तबाही के संकेत

आंतरिक और राष्ट्रीय प्रशासन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर के दौरान चल रही भारी बारिश ने देश के कई हिस्सों में ‘जानमाल का नुकसान, चोटें और संपत्ति का विनाश’ किया है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका मुकुर्टवो के माचेम्बर सब-लोकेशन को बताया गया है जहां शुक्रवार रात के बाद भूस्खलन की घटना हुई। मंत्रालय के अनुसार, अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 19 लोगों को जीवित बचा लिया गया है। कई घायलों का इलाज चेसोंगोच मिशन हॉस्पिटल में चल रहा है।

हालांकि, बचाव अभियान को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन की वजह से कई मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं, जिनमें कॉप्सोवार-चेसोई रोड भी शामिल है जो पूरी तरह अवरुद्ध हो चुकी है। गृह मंत्री मुरकोमेन ने सोशल मीडिया पर घटनास्थल की तस्वीरें साझा करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर जारी है।

बताया जा रहा है ये कारण

इस बीच, केन्या मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। विभाग ने कहा कि विशेष रूप से पहाड़ी और नदी किनारे के क्षेत्रों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण केन्या जैसे देशों में इस तरह की आपदाओं की आवृत्ति बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष भी मध्य केन्या में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 61 लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें:- ब्रह्मोस और राफेल की गर्जना से हिला पड़ोसी देश, पहले दी नोटैम फिर वॉर्निंग; हाई अलर्ट पर है PAK

सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को तेज कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार, हवाई निगरानी, मेडिकल सहायता, फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स और इमरजेंसी टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और जोखिम वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

Kenya landslide rift valley 13 dead heavy rainfall disaster

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2025 | 06:29 PM

Topics:  

  • International News
  • Natural Disaster
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

ब्रह्मोस और राफेल की गर्जना से हिला पड़ोसी देश, पहले दी नोटैम फिर वॉर्निंग; हाई अलर्ट पर है PAK

2

खतरे में है ईसाई धर्म! कट्टरपंथी इस्लामी कर रहे सामूहिक नरसंहार, भड़क उठे ट्रंप

3

सिख तीर्थयात्रियों को लिए पाकिस्तान ने जारी किया वीजा, इतने दिनों तक कर सकेंगे यात्रा

4

गाजा में सिर्फ मुस्लिम सेना! ट्रंप की मध्यस्थता के बाद नया विवाद शुरू, अमेरिका संभालेगा कमांड सेंटर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.