वाराणसी में एलिवेटेड कॉरिडोर, रेलवे अपग्रेडेशन…मोदी कैबिनेट ने लिए 7 बड़े फैसले, सेमीकॉन 2.0 को मिली मंजूरी
Modi Cabinet 7 Major Decisions: PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 7 बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। सेमीकॉन 2.0, वाराणसी कॉरिडोर, रेलवे परियोजनाओं और यूरिया नीति से जुड़े अहम फैसले लिए गए हैं।
- Written By: अमन मौर्या
पीएम नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Union Cabinet Meeting Decisions: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। बैठक में सात अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें देश के बुनियादी ढांचे, विकास में तेजी और तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज बहुत बड़े-बड़े फैसले लिए गए हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट और CCA की बैठक हुई। इसमें सात बड़े फैसले लिए गए हैं।
कैबिनेट में लिए गए ये अहम फैसले
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट में लिए गए फैसले पर जानकारी दी कि पहले दो फैसले वाराणसी में नए तरीके से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का प्रोग्राम है। तीसरा और चौथा फैसला सेमीकॉन 2.0 मिशन और मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मंजूरी दी गई। पांचवां है कि भारत यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर कैसे बने, यूरिया के लिए नेशनल इन्वेस्टमेंट पॉलिसी को मंजूरी दी गई। छठा और सातवां फैसला रेलवे अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है, जिसमें डबलिंग प्रोजेक्ट और चौथी लाइन का प्रोजेक्ट शामिल है।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज बहुत बड़े-बड़े फ़ैसले लिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट और CCA की बैठक हुई। जो सात बड़े फ़ैसले लिए गए हैं आपके सामने प्रस्तुत हैं। पहले दो फ़ैसले वाराणसी में नए तरीके से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का… pic.twitter.com/HdI5qSKOFx — IANS Hindi (@IANSKhabar) July 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी के लिए ऐतिहासिक फैसला! मोदी सरकार ने मंजूर किया मेगा लिंक कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
वाराणसी को मिलेगी जाम से राहत
केंद्रीय मंत्री बताया कि उत्तर प्रदेश के काशी में वरुणा नदी के किनारे पूरा 6 लेन और 4 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी मिली है। यह बहुत महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके साथ ही काशी में गंगा के साथ-साथ एक पूरा छह-लेन वाला एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर और गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर मिलकर शहर के ट्रैफिक को पूरी तरह से खत्म कर देंगे।
ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
सेमीकॉन 2.0 की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इससे लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 2 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन और 1 लाख करोड़ रुपये का निर्यात होने की उम्मीद है। ‘सेमीकॉन 2.0’ के आने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह के रोजगार पैदा होंगे। यह एक बुनियादी उद्योग है, यहां बनने वाली चिप्स का इस्तेमाल कई अन्य क्षेत्रों में किया जाता है।
