कौन थीं सुपरमॉडल Karen Mulder? जिन्होंने प्रिंस और ताकतवर नेताओं पर लगाए थे शोषण के आरोप
Supermodel Abuse Allegations: डच सुपरमॉडल करेन मुल्डर की कहानी फिर चर्चा में है जिन्होंने 2000 के दशक में प्रिंस अल्बर्ट और नेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे, लेकिन उस समय उनकी आवाज दबा दी गई थी।
- Written By: प्रिया सिंह
डच सुपरमॉडल करेन मुल्डर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Powerful Survivors Speak Out Against Abuse: दुनिया की मशहूर डच सुपरमॉडल करेन मुल्डर एक बार फिर सुर्खियों में हैं क्योंकि जेफरी एपस्टीन मामले के बाद उनकी पुरानी आपबीती को याद किया जा रहा है। करेन मुल्डर ने साल 2001 में अंतरराष्ट्रीय मंच पर ताकतवर लोगों के खिलाफ आवाज उठाई थी लेकिन उस समय उन्हें मानसिक रूप से बीमार घोषित कर दिया गया था। आइये जानते हैं कि कैसे शक्तिशाली सरवाइवर्स ने दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज की लड़ाई आज के दौर में फिर से एक नई वैश्विक बहस का रूप ले चुकी है। आज सोशल मीडिया पर लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या उस समय करेन की आवाज को साजिशन दबाया गया था ताकि रसूखदार लोग जवाबदेही से बच सकें।
ग्लैमर की दुनिया का चेहरा
करेन मुल्डर का जन्म नीदरलैंड के व्लार्डिंगन में हुआ था और वे 1990 के दशक की सबसे मशहूर और सफल मॉडलों में से एक मानी जाती थीं। उन्होंने वर्साचे, डियोर और चैनल जैसे बड़े ब्रांडों के लिए काम किया और उन्हें उनकी खूबसूरती के कारण ‘रियल बार्बी’ के नाम से जाना जाता था। अपने करियर के चरम पर वे दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मॉडल थीं लेकिन इस ग्लैमर के पीछे का सच काफी डरावना था।
सम्बंधित ख़बरें
Ivanka Trump Assassination: इवांका ट्रंप को मारने की फिराक में था ईरानी आतंकी अल-सादी, साजिश का बड़ा पर्दाफास
पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
BRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
US Iran Peace: शांति की रट केवल छलावा! खुफिया रिपोर्ट का दावा- पीठ पीछे कुछ और ही खिचड़ी पका रहा पाकिस्तान
हैरान करने वाले आरोप
साल 2001 में एक टीवी शो की रिकॉर्डिंग के दौरान करेन ने दावा किया कि उनके साथ पुलिस अफसरों और मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट ने दुष्कर्म किया था। उस समय मीडिया और समाज ने उनके आरोपों की जांच करने के बजाय उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए और उस इंटरव्यू को कभी प्रसारित नहीं किया गया। करेन ने पेरिस में भी अपने बयान दोहराए लेकिन उनकी बहन उन्हें मानसिक अस्पताल ले गईं जिससे उनके दावों की विश्वसनीयता को गहरा धक्का लगा।
एपस्टीन मामले से जुड़ाव
हालांकि हाल ही में सामने आए जेफरी एपस्टीन के नए दस्तावेजों में करेन मुल्डर का नाम नहीं है फिर भी लोग उन्हें एक शुरुआती उत्तरजीवी मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है कि करेन मुल्डर ने दशकों पहले उसी तरह के शोषण तंत्र की बात की थी जिसका खुलासा अब एपस्टीन मामले में हुआ है। आलोचकों का कहना है कि उस दौर में महिलाओं की आवाज को अनसुना करना आसान था और मानसिक स्वास्थ्य को ढाल बनाकर सच को दबा दिया गया।
संघर्ष और गुमनामी
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद करेन मुल्डर गहरे डिप्रेसन में चली गईं और साल 2002 में उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इलाज के बाद उनकी जान तो बच गई लेकिन उन्होंने हमेशा के लिए फैशन की चकाचौंध भरी दुनिया और सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाने का फैसला किया। आज उनकी कहानी इस बात का प्रतीक बन गई है कि कैसे सत्ता और पैसा सच को दबा सकते हैं लेकिन वक्त आने पर पुराने राज बाहर आ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Epstein Files: जेफ्री एपस्टीन और कई अन्य दिग्गजों पर नए दस्तावेजों में नरभक्षण के चौंकाने वाले दावे
शाही परिवारों पर असर
इस विवाद की आंच केवल मॉडलिंग जगत तक सीमित नहीं है क्योंकि नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेट-मैरिट ने भी एपस्टीन से संबंधों के लिए माफी मांगी है। ब्रिटेन के शाही परिवार और वहां के प्रधानमंत्री भी एपस्टीन से जुड़े पुराने संपर्कों के कारण वर्तमान में राजनीतिक दबाव और जांच के घेरे में आ गए हैं। यह घटनाक्रम दिखाता है कि कैसे पुराने दबे हुए मामले अब वैश्विक स्तर पर बड़े नेताओं और शाही घरानों की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
