Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘काल’ बनकर आया तूफान… चारो ओर बाढ़, मलबा और मौत, फिलीपींस में मचा हाहाकार

Typhoon Kalmaegi: फिलीपींस में कालमेगी तूफान ने भारी तबाही मचाई। 66 लोगों की मौत, 26 लापता। सेबू प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से हालात भयावह, आपदा राहत कार्य जारी।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 05, 2025 | 07:54 PM

फिलीपींस में कालमेगी तूफान ने भारी तबाही, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Typhoon Kalmaegi in Philippines:  फिलीपींस में आए कालमेगी तूफान ने मध्य प्रांतों में भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 66 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 26 लोग अभी भी लापता हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मध्य प्रांत सेबू में हुआ है जहां अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने कई गांवों को तबाह कर दिया।

नागरिक सुरक्षा कार्यालय के अनुसार, सेबू में अकेले 49 लोगों की जान गई है। इनमें से अधिकांश बाढ़ में डूब गए, जबकि कुछ लोग पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मलबे में दब गए। तेज हवाओं और बारिश ने पूरे क्षेत्र में जनजीवन ठप कर दिया है।

छतों पर लेनी पड़ी शरण

बाढ़ के कारण कई आवासीय इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को अपनी छतों पर शरण लेनी पड़ी। फिलीपीन रेड क्रॉस को लगातार मदद के अनुरोध मिल रहे हैं, लेकिन जलस्तर अधिक होने के कारण कई जगहों पर बचाव अभियान में देरी हुई।

इस बीच, राहत कार्य में जुटे सेना के जवान भी तूफान की चपेट में आ गए। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मानवीय सहायता पहुंचाने जा रही वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दक्षिणी अगूसन डेल सूर प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह सैनिकों की मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

तूफान से पहले ही चेतावनी जारी

सेबू की गवर्नर पामेला बारिकुआट्रो ने बताया कि प्रशासन ने तूफान से पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी, लेकिन बाढ़ की रफ्तार इतनी तेज थी कि हालात बेकाबू हो गए। उन्होंने कहा कि हमने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिश की लेकिन कुछ ही घंटों में नदियां उफान पर आ गईं और कई इलाकों का संपर्क टूट गया।

फिलीपींस में आए कालमेगी तूफान से मध्य प्रांतों में भारी तबाही

सरकार ने सेबू और आसपास के प्रांतों में आपदा की स्थिति घोषित कर दी है, ताकि राहत और पुनर्वास के लिए आपात कोष का तत्काल उपयोग किया जा सके। सेबू में करीब 24 लाख की आबादी प्रभावित बताई जा रही है।

अभी भूकंंप ने मचाई थी तबाही

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह क्षेत्र अभी भी 30 सितंबर को आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से उबर नहीं पाया था जिसमें कम से कम 79 लोगों की मौत हुई थी। अब कालमेगी तूफान ने उस संकट को और गहरा कर दिया है।

गवर्नर बारिकुआट्रो ने कहा कि भूकंप प्रभावित हजारों लोगों को तूफान से पहले अस्थायी आश्रय स्थलों में भेज दिया गया था जिससे उत्तरी सेबू में नुकसान कुछ हद तक कम रहा। हालांकि अन्य हिस्सों में यह तूफान काल बनकर टूटा।

यह भी पढ़ें:- ढाका में छिपा अमेरिकी प्लान? हसीना ने CIA पर लगाया बड़ा आरोप, विदेशी संगठनों की ‘एंट्री’ से हलचल तेज

राहत बचाव कार्य जारी

फिलीपींस, जो प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, अक्सर तूफानों और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आता रहता है। कालमेगी ने एक बार फिर देश की आपदा प्रबंधन प्रणाली की चुनौतियों को उजागर कर दिया है। राहत कार्य फिलहाल पूरी ताकत से जारी है, और प्रशासन ने नागरिकों से संयम बरतने की अपील की है।

Kalmegi typhoon philippines many dead and missing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2025 | 06:35 PM

Topics:  

  • International News
  • Philippines news
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

रिश्ते और बिगड़ेंगे…पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान पर भड़का तालिबान, खोली ‘आतंकिस्तान’ की पोल

2

ब्राजील की मॉडल या वोटिंग लिस्ट की गलती? राहुल गांधी के दावे से मचा सियासी बवाल, जानें क्या है सच

3

सेना, युद्धपोत और मरीन…वेनेजुएला पर कैसे हमला करेंगे ट्रंप? US एक्सपर्ट ने बताया सीक्रेट प्लान

4

परमाणु खतरे की आहट! अमेरिका ने दागी मिसाइल, मिनटमैन III के टेस्ट से दुनिया में मचा हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.