Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

काबुल: बस में बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Nov 13, 2021 | 09:55 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

काबुल. अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) के पड़ोसी इलाके में एक व्यस्त व्यावसायिक सड़क पर शनिवार को एक मिनी बस में बम धमाका (Bomb Blast In Bus) हुआ जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। इस इलाके में मुख्यत: अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोग रहते हैं। घटनास्थल पर एम्बुलेंस दलों के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसा लगता है कि बस में बम रखे होने से धमाका हुआ।

बस चालक मुर्तजा ने अस्पताल में बताया कि रास्ते में एक जगह एक संदिग्ध व्यक्ति बस में चढ़ा था और कुछ मिनटों बाद बस में पीछे की तरफ धमाका हो गया। उसने बताया कि उसने देखा कि बस के पिछले हिस्से में दो यात्रियों के कपड़ों में आग लग गयी है जबकि अन्य यात्री आगे के दरवाजे से बाहर भागे।

सम्बंधित ख़बरें

Pakistan Airstrike: अफगान सीमा पर पाकिस्तान के भीषण हवाई हमले, अफगानिस्तान ने दी युद्ध और बदले की सख्त चेतावनी

जोनाथन ट्रॉट ने चार साल बाद अफगानिस्तान क्रिकेट को कहा अलविदा, नम आंखों से ली विदाई

‘उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए…’, जोनाथन ट्रॉट की विदाई पर रो पड़े राशिद खान; कही दिल छू लेने वाली बात

‘चाहे कहीं भी हों, घुसकर मारेंगे’, बाजौर हमले के बाद भड़का PAK, तालिबान को दी कड़े सैन्य एक्शन की चेतावनी

अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि मिनी बस में आग लग गयी और उससे धमाका होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।

घटनास्थल की तस्वीरों में जलते हुए वाहन से धुआं निकलता हुआ देखा जा सकता है। विस्फोट दश्ती बार्ची इलाके के समीप मुख्य एवेन्यू में हुआ। काबुल के इस पश्चिमी इलाके में बड़े पैमाने पर हजारा समुदाय के लोग रहते हैं। (एजेंसी)

Kabul one killed five others injured in bus bombing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2021 | 09:55 PM

Topics:  

  • Afghanistan
  • Kabul

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.