VIDEO: काबुल में भीषण बम विस्फोट, चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला; कई मौतों से दहला अफगानिस्तान

Kabul Bomb Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के 'न्यू सिटी' इलाके में एक चीनी रेस्तरां के पास शक्तिशाली आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कई चीनी नागरिकों के हताहत होने की खबर है।
A massive bomb blast in Kabul, a suicide attack targeting Chinese citizens; Afghanistan shaken by multiple deaths.
काबुल में बम विस्फोट, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kabul Blast Latest News In Hindi: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठी है। सोमवार, 19 जनवरी 2026 को काबुल के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चीनी नागरिकों और अधिकारियों को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमला किया गया। तालिबान प्रशासन ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें कई लोगों की जान गई है और पूरे इलाके में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है।

काबुल में कहां हुआ ये विस्फोट?

ताजा रिपोर्टों के अनुसार, यह शक्तिशाली विस्फोट काबुल के शहर-ए-नवा यानी न्यू सिटी इलाके में हुआ। धमाका 'लांझोऊ बीफ नूडल्स' नामक एक प्रसिद्ध चीनी रेस्तरां के ठीक सामने हुआ। सूत्रों का दावा है कि हमलावरों ने उस समय विस्फोट किया जब चीनी अधिकारियों को ले जा रहा एक वाहन वहां से गुजर रहा था। यह इलाका काबुल का वह हिस्सा है जहां सबसे अधिक संख्या में चीनी नागरिक निवास करते हैं। देखें VIDEO-

हताहतों की संख्या और तालिबान की प्रतिक्रिया

तालिबान के आंतरिक मामलों के मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने इस आत्मघाती हमले की पुष्टि की है। हालांकि मौतों का सटीक आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शवों की गिनती की जा रही है और गंभीर रूप से घायल लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट साझा की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अगस्त 2021 में काबुल पर तालिबान के नियंत्रण के बाद से सुरक्षा का दावा किया जाता रहा है, लेकिन हालिया महीनों में हमलों में तेजी आई है। वर्तमान में तालिबान सरकार को हिबतुल्लाह अखुंजदा लीड कर रहे हैं। हालांकि, अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट खुरासान और टीटीपी जैसे आतंकी संगठन अभी भी सक्रिय हैं और विदेशी नागरिकों, विशेषकर चीनी निवेश और अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं। चीन ने अभी तक इस हमले पर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com