Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेपाल-भारत की समस्याओं को लेकर आया ओली का बयान, कही ये बात

नेपाल-भारत के समस्याओं को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली का बयान आया है। ओली ने कहा कि पूर्व में, विदेशी संबंध देश की ताकत के आधार पर कायम होते थे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, किसी भी देश को अपने राष्ट्रीय हितों को अंतरराष्ट्रीय संधियों तथा समझौतों के अनुरूप उचित एवं न्यायसंगत तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 08, 2024 | 10:01 AM

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली

Follow Us
Close
Follow Us:

काठमांडू: नेपाल-भारत के समस्याओं को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली का बयान आया है। ओली ने शनिवार को कहा कि नेपाल और भारत के बीच समस्याओं का समाधान मुक्त संवाद और सौहार्दपूर्ण माहौल से हो सकता है। पूर्व प्रशासक सूर्यनाथ उपाध्याय की पुस्तक इंटरनेशनल वाटरकोर्सस लॉ: ए पर्सपेक्टिव ऑन नेपाल-इंडिया कोऑपरेशन के विमोचन के अवसर पर ओली ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच ज्यादा नहीं, बहुत कम समस्याएं हैं और यदि हम सौहार्दपूर्ण माहौल एवं मुक्त संवाद को बनाए रखें तो उनका समाधान हो सकता है।

ओली ने कहा कि भारत हमारा मित्रवत पड़ोसी है और नेपाल और भारत की संस्कृति समृद्ध है, इसलिए हमें मुक्त संवाद करना चाहिए। हमारे खुलकर बात न कर पाने की अक्षमता के लिए केवल भू-राजनीतिक स्थिति को दोष नहीं दिया जा सकता। हमें सत्ता हासिल करने और उसे बनाए रखने के किसी भी खेल में शामिल नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:-Russia Ukraine War: मेलोनी को मोदी से आस, बोलीं- भारत रुकवा सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध

सम्बंधित ख़बरें

काठमांडू एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी! अचानक रोकी गई सभी फ्लाइट्स; सामने आई ये वजह

काठमांडू में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और शिक्षकों के बीच टकराव, कई लोग हुए घायल

हिंदू राष्ट्र के लिए सड़कों पर उतरे लोग, नहीं काम आई सुरक्षा, पीएम आवास तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

IRCTC Tour Package: मई में करें नेपाल की इन खूबसूरत जगहों की यात्रा, मिलेंगी तमाम सुविधाएं

ओली ने कहा कि पूर्व में, विदेशी संबंध देश की ताकत के आधार पर कायम होते थे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, किसी भी देश को अपने राष्ट्रीय हितों को अंतरराष्ट्रीय संधियों तथा समझौतों के अनुरूप उचित एवं न्यायसंगत तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए। ओली ने जोर देकर कहा, साझा संसाधनों पर काम करते समय एकतरफा दृष्टिकोण नहीं होना चाहिए। यह आम सहमति और द्विपक्षीय चर्चा के आधार पर किया जाना चाहिए।

मानचित्र प्रकाशित होने पर दोनों देशों के बीच बढ़ी तल्खियां

साल 2020 में नेपाल द्वारा एक नया राजनीतिक मानचित्र प्रकाशित करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ गये थे। नक्शे में तीन भारतीय क्षेत्रों- लिंपियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख- को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था। उस वक्त भी प्रधानमंत्री पद पर तैनात ओली ने बढ़ते घरेलू दबाव को रोकने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:-आज भारत दौरे पर आ रहे अबु धाबी के क्राउन प्रिंस, भारत-UAE के रणनीतिक संबंध और होंगे मजबूत

ओली ने अतीत में नेपाल के आंतरिक मामलों में कथित रूप से हस्तक्षेप करने के लिए भारत की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी। नेपाल पांच भारतीय राज्यों – सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किलोमीटर से अधिक की सीमा साझा करता है।

K p sharma oli says nepal india problems can be resolved through free dialogue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2024 | 09:27 AM

Topics:  

  • Kathmandu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.