नेतन्याहू पर झल्लाए जो बाइडन, बोले- हमास के साथ समझौते का प्रयास नहीं कर रहे इसराइली PM
इसराइली सैनिकों को जब से बंधकों के शव मिले हैं तब से इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू को सवालों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर इसराइली नागरिकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी नेतन्याहू पर टिप्पणी की।
- Written By: साक्षी सिंह
तस्वीर में जो बाइडन और नेतन्याहू
वाशिंगटन: इसराइली सैनिकों को जब से बंधकों के शव मिले हैं तब से इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू को सवालों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर इसराइली नागरिकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी नेतन्याहू पर टिप्पणी की।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के लिए कहा कि वो बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ समझौते और युद्धविराम के लिए कुछ खास कोशिश नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-Israel Hamas war: नेतन्याहू का क्या होगा फैसला, हमास से समझौते के लिए इसराइली नागरिक बना रहे दबाव
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
7 अक्टूबर का हिसाब पूरा! इजरायल ने हमास के इंटेलिजेंस चीफ शंबारी को किया ढेर, IDF को मिली बड़ी कामयाबी
Trump Approval Rating: ट्रंप के लिए ईरान युद्ध बना मुसीबत! घटती लोकप्रियता के बीच बाइडेन का पलड़ा भारी
भारत के बिना नहीं होता QUAD…पूर्व अमेरिकी मंत्री का खुलासा, मोदी के लिए जिद पर अड़े थे जो बाइडन
नेतन्याहू को अंतिम प्रस्ताव भेजने की तैयारी
बाइडन का नेतन्याहू पर टिप्पणी करना ऐसे समय पर किया गया जब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि अमेरिका के तरफ से इसराइली पीएम को एक और नया साथ ही अंतिम प्रस्ताव भेजा जा सकता है।
विरोध प्रदर्शन जारी
राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस नए प्रस्ताव के विषय में वार्ताकारों से मुलाकात की। ये सब ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब सोमवार को भी इसराइल में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
नेतन्याहू नहीं कर रहे कोशिश
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेतन्याहू सरकार बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ समझौता करने के लिए कुछ खास कोशिश नहीं कर रही है।
छह बंधकों के शव के मिले
बीते साल सात अक्टूबर को इसराइल पर हमला करने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों को बंधक बनाकर गजा ले जाया गया था। इनमें से छह बंधकों के शव बीते शनिवार को गाजा के रफाह की एक सुरंग में मिले हैं।
ये भी पढ़ें:-पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट है जारी, मंगोलिया पहुंचे रूसी राष्ट्रपति को क्या ICC करेगी गिरफ्तार
अमेरिका करता रहेगा प्रयास
जब बाइडन से पूछा गया कि क्या नेतन्याहू भरसक कोशिशें कर रहे हैं, तो इस पर उन्होंने जवाब दिया नहीं। बाइड ने कहा कि अमेरिका हार नहीं मानेगा और समझौते तक पहुंचने के लिए अपनी तरफ से जोर लगाता रहेगा।
