-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Joe Biden On Donald Trump Government Less Than 100 Days And All America Destructed
Joe Biden on Trump Government: 100 से भी कम दिन और इतना विनाश…बाइडेन ने ट्रंप प्रशासन पर बोला करारा हमला
- Written By: सौरभ शर्मा
Biden attacks on Trump: पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शिकागो में भाषण के दौरान मौजूदा प्रशासन की नीतियों को विनाशकारी बताया, सामाजिक सुरक्षा पर गहरी चिंता जताकर अमेरिकी प्रशासन की कमजोरियों पर खूब खुलकर बोले हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन व वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन डीसी: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की कुर्सी छोड़ने के बाद जो बाइडेन पहली बार जनता के सामने आए और उन्होंने अपने भाषण से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। शिकागो में हुए एक सम्मेलन के दौरान बाइडेन ने मौजूदा राष्ट्रपति के कामकाज की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन ने महज 100 दिनों से भी कम समय में जितना नुकसान किया है, वह हैरान कर देने वाला है। उन्होंने सरकार की नीतियों को आम लोगों के लिए विनाशकारी बताया, खासकर सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपना रोष प्रकट किया।
बाइडेन ने अपने भाषण में कहा कि वर्तमान अमेरिकी प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा प्रणाली के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया है और हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है, जिससे सेवा देने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इससे न केवल वेबसाइटें ठप हो रही हैं बल्कि लाखों बुजुर्गों को उनके लाभ मिलने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप सरकार के इस फैसले की उन्होंने कड़ी आलोचना की और इसे गरीब और जरूरतमंद लोगों के खिलाफ हमला बताया।
टेलीप्रॉम्प्टर और उम्र की झलक
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
अपने आधे घंटे के भाषण के दौरान बाइडेन कई बार टेलीप्रॉम्प्टर पढ़ते हुए लड़खड़ाए, जिससे उनकी उम्र की झलक भी दिखी। उन्होंने इस बार राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था और उनका यह भाषण कई मायनों में राजनीतिक वापसी की ओर एक इशारा माना जा रहा है। नीले रंग का सूट और टाई पहने अमेरिकी झंडे के सामने खड़े होकर 82 वर्षीय डेमोक्रेट बिडेन ने करीब आधे घंटे तक भाषण दिया, जिसमें कई बार बढ़ती उम्र के लक्षण भी दिखे। यही वजह है कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ पाए। टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़ते समय वे कुछ वाक्यों में लड़खड़ा भी गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने बिडेन पर कटाक्ष करते हुए बिना कोई टिप्पणी किए इसका एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बाइडेन का भावुक बयान
बाइडेन ने यह भी कहा कि कई अमेरिकी अपने भोजन और दवाओं के लिए पूरी तरह सामाजिक सुरक्षा पर निर्भर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसमें कटौती होती रही, तो यह लाखों परिवारों के लिए विनाशकारी होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल नीति का नहीं, बल्कि नैतिकता का सवाल है।
Joe biden on donald trump government less than 100 days and all america destructed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














