-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Joe Biden Calls Trump To Congratulate Him On His Victory Also Applauded Kamala Harris
US राष्ट्रपति चुनाव : बाइडन ने ट्रंप को किया फोन, दी जीत की बधाई, हैरिस से बोले- आप असाधारण नेता
- Written By: राहुल गोस्वामी
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज यानी गुरुवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर उन्हें जीत की बधाई दी। बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान असाधारण परिस्थितियों में ऐतिहासिक अभियान का नेतृत्व करने के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सराहना भी की।

जो बाइडन, डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज यानी गुरुवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर उन्हें जीत की बधाई दी। राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि बाइडन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी फोन पर बात की और उन्हें उनके ऐतिहासिक अभियान के लिए बधाई दी। इसके साथ ही बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान असाधारण परिस्थितियों में ऐतिहासिक अभियान का नेतृत्व करने के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सराहना भी की।
वहीं ट्रंप के साथ बातचीत में बाइडन ने सुचारू रूप से सत्ता का हस्तांतरण सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा देश को एकजुट करने के लिए काम करने के महत्व पर बल दिया। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप को व्हाइट हाउस में उनसे मिलने के लिए आमंत्रित किया। इसके लिए संबंधित कर्मी निकट भविष्य में एक विशिष्ट तिथि को लेकर समन्वय करेंगे। कल राष्ट्रपति बाइडन चुनाव परिणामों और सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया पर चर्चा करने के लिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे।”
यहां पढ़ें – डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी, भारत के साथ रिश्तों पर क्या पड़ेगा असर
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
इस बाबत ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान टीम के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया और वर्तमान प्रशासन और आगामी प्रशासन के बीच एक सहज संक्रमण (सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया) सुनिश्चित करने के लिए व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ट्रंप बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो शीघ्र होगी और उन्होंने फोन पर हुई इस बातचीत की बहुत सराहना की।”
जानकारी दें कि, डोनाल्ड ट्रंप बीते बुधवार को एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। उनकी जीत को अमेरिकी इतिहास में किसी नेता की सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी भी करार दिया जा रहा है। वहीं व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी से जुड़े 34 आरोपों में दोषी करार दिए गए और एक पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के एवज में पैसे देने के मामले में फैसले का इंतजार कर रहे ट्रंप एक कड़े मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक की उम्मीदवार कमला हैरिस को मात देने में कामयाब रहे। इस तरह ट्रंप चार साल के अंतराल के बाद एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए हैं।
यहां पढ़ें – ट्रंप की जीत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा
वहीं बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका ने आज जिन्हें देखा वह वो कमला हैरिस थीं जिन्हें मैं जानता हूं और जिनकी मैं बहुत प्रशंसा करता हूं। वह एक जबरदस्त साथी और ईमानदार, साहस तथा गुणों से भरी लोक सेवक रही हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने इस राष्ट्रपति चुनाव में असाधारण परिस्थितियों में आगे बढ़कर एक ऐतिहासिक अभियान का नेतृत्व किया।” उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि जब मैं 2020 में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बना तो कमला को चुनना मेरा पहला फैसला था। यह मेरा सबसे अच्छा फैसला था। उनकी कहानी अमेरिका की सबसे अच्छी कहानी का प्रतिनिधित्व करती है। जैसा कि उन्होंने आज स्पष्ट किया, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह इस कहानी को जारी रखेंगी।”
बाइडन ने आगे कहा कि, ‘‘वह उद्देश्य, दृढ़ संकल्प और खुशी के साथ लड़ाई जारी रखेंगी। वह सभी अमेरिकियों के लिए विजेता बनी रहेंगी। सबसे बढ़कर, वह एक ऐसी नेता बनी रहेंगी, जिसे हमारे बच्चे आने वाली पीढ़ियों तक देखेंगे क्योंकि वह अमेरिका के भविष्य पर अपनी मुहर लगाती हैं।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Joe biden calls trump to congratulate him on his victory also applauded kamala harris
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














