US Election Result: ट्रंप की जीत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

ट्रंप ने भारत- चीन समेत BRICS देशों को दी धमकी, बोले- अमेरिका को कहना होगा Bye-Bye
डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को देश के इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी दर्ज करते हुए व्हाइट हाउस की दौड़ जीत चुके हैं। उन्होंने चुनाव में अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हरा दिया है। अमेरिका 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप आज 6 नवंबर 2024 को अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे। वहीं, कमला हैरिस भी अपने समर्थकों को कल संबोधित करेंगी।

वहीं अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद यहां के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, अमेरिकावासियों का धन्यवाद। आज से पहले ऐसा नजारा नहीं देखा। हम अपने बॉर्डर को फिर मजबूत करेंगे। देश की सभी समस्याएं दूर करेंगे। दुनिया भर के नेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दे रहे हैं।

इन नेताओं ने ट्रंप को दी बधाई

ट्रंप को जीत मिलने के बाद दुनिया भर के नेताओं की ओर से बधाई संदेश आ रहे हैं। इसमें सबसे पहले युद्धग्रस्त यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को उनकी प्रभावशाली चुनावी जीत पर बधाई।उन्होंने कहा कि  मुझे सितंबर में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमारी शानदार मुलाकात याद है, जब हमने यूक्रेन-अमेरिका मामले पर विस्तार से चर्चा की थी। हमारी बातचीत में रणनीतिक साझेदारी और यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता को खत्म करने के तरीके मुख्य रूप से शामिल थे।

इसके अलावा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी एक्स पर लिखा कि प्रिय डोनाल्ड तथा मेलानिया ट्रंप इतिहास की सबसे बड़ी वापसी पर बधाई। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में आपकी ऐतिहासिक वापसी अमेरिका के लिए एक नई शुरुआत है। ये इजरायल और अमेरिका के बीच महान गठबंधन की एक शक्तिशाली पहचान है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा कि आपकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक तथा रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए उत्सुक हूं। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता तथा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।

ट्रंप को मिली जीत

खबरों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रंप को 277 तथा डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को 226 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं। अमेरिका चुनाव 2024 अनिश्चितता तथा ध्रुवीकरण के बीच हुआ और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के पास अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की संभावना थी। लेकिन ट्रंप दूसरे कार्यकाल के लिए व्हाइट हाउस पहुंचेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com