हमास नेता याह्या सिनवार की मौत पर जो बाइडन और कमला हैरिस का आया बयान, गाजा युद्ध पर किए बात
मास नेता याह्या सिनवार की मौत पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का बयाना आया। दोनों नेताओं ने गाजा में चल रहे युद्ध के बारे में भी बात की।
- Written By: साक्षी सिंह
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
वाशिंगटन: हमास नेता याह्या सिनवार की मौत पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का बयाना आया। दोनों नेताओं ने गाजा में चल रहे युद्ध के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इजरायली सैनिकों द्वारा हमास नेता याह्या सिनवार को मार गिराया जाना इजरायल, अमेरिका और दुनिया के लिए एक अच्छा दिन है।
बाइडन ने कहा कि सिनवार की मौत हमास के लिए बंधक बनाए गए इजरायली बंधकों को मुक्त करने और गाजा में साल भर से जारी युद्ध को समाप्त करने का मौका है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने भी सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध को समाप्त करने के लिए अवसर करार दिया।
ये भी पढ़ें:-याह्या सिनवार की मौत पर Israel PM नेतन्याहू का बयान, बोले- हिसाब बराबर लेकिन जंग अभी बाकि…
सम्बंधित ख़बरें
युद्ध के नाम पर दरिंदगी बर्दाश्त नहीं… UN ने रूस-इजरायल को किया ब्लैकलिस्ट, जंग के दौरान यौन हिंसा के आरोप
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
इजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
Trump Approval Rating: ट्रंप के लिए ईरान युद्ध बना मुसीबत! घटती लोकप्रियता के बीच बाइडेन का पलड़ा भारी
बाइडन ने एक बयान में इस घटना की तुलना अल-कायदा के आतंकी ओसामा बिन लादेन की हत्या के बाद अमेरिका में महसूस की गई भावना से की। लादेन 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में किए गए हमले का आरोपी था। बाइडन ने कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमले के मास्टरमाइंड की मौत एक बार फिर साबित करती है कि दुनिया में कहीं भी कोई भी आतंकवादी न्याय से बच नहीं सकता चाहे इसमें कितना भी समय क्यों न लगे।
बंधकों के रिहाई की बात
बाइडन ने कहा कि वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य इजरायली नेताओं से बात करेंगे और उन्हें बधाई देंगे और बंधकों को उनके परिवारों के पास वापस लाने और इस युद्ध को हमेशा के लिए समाप्त करने के तरीके पर चर्चा करेंगे। विस्कॉन्सिन कॉलेज परिसर में चुनाव प्रचार कर रहीं हैरिस ने कहा कि युद्ध कुछ इस तरह समाप्त होना चाहिए कि इजरायल सुरक्षित रहें, बंधकों को रिहा किया जाए।
ये भी पढ़ें:-इजरायल ने मार गिराया एक और दुश्मन, बेंजामिन नेतन्याहू ने कन्फर्म की हमास चीफ याह्या सिनवार की डेथ
गाजा में पीड़ा समाप्त हो और फलस्तीनी लोग सम्मान, सुरक्षा, स्वतंत्रता और आत्मनिर्णय के अपने अधिकार को महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि अब नए दिन की शुरुआत करने का समय आ गया है।
