इजरायल ने मार गिराया एक और दुश्मन, बेंजामिन नेतन्याहू ने कन्फर्म की हमास चीफ याह्या सिनवार की डेथ

इजरायल अपने दुश्मनों पर लगातार कहर बरपा रहा है। हिज्बुल्लाह चीफ को मारने के बाद इजरायल ने गुरुवार को गाजा में IDF ऑपरेशन के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया है, जिसमें हमास प्रमुख याह्या सिनवार भी शामिल है।
इजरायल ने मार गिराया एक और दुश्मन, बेंजामिन नेतन्याहू ने कन्फर्म की हमास चीफ यह्या सिनवार की डेथ
बेंजामिन नेतन्याहू व यह्या सिनवार (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

तेल अवीव: इजरायल अपने दुश्मनों पर लगातार कहर बरपा रहा है। हिजबुल्लाह प्रमुख को मारने के बाद इजरायल ने गुरुवार को कहा कि उसने गाजा में आईडीएफ ऑपरेशन के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया है, जिसमें हमास प्रमुख याह्या सिनवार भी शामिल है। इसकी पुष्टि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने टाइम्स ऑफ इजरायल के हवाले से बताया कि नेतन्याहू ने अपने सहयोगियों को निर्देश दिया है कि वे इजराइली बंधकों के परिवारों को सूचित करें कि हमास प्रमुख याह्या सिनवार मारा गया है। इससे पहले इजराइली सेना मारे गए आतंकवादियों की पहचान कर रही थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईडीएफ ने कहा था कि "गाजा में आईडीएफ ऑपरेशन के दौरान 3 आतंकवादी मारे गए। आईडीएफ और आईएसए इस संभावना की जांच कर रहे हैं कि आतंकवादियों में से एक याह्या सिनवार था। इस समय आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि नहीं की जा सकती है। जिस इमारत में आतंकवादी मारे गए, वहां बंधकों की मौजूदगी के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इलाके में सक्रिय सेनाएं आवश्यक सावधानी के साथ काम करना जारी रखे हुए हैं।"

हमास ने पुष्टि नहीं की

दूसरी ओर, हमास की ओर से भी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। हमास से जुड़ी वेबसाइट अल-मजद, जो आमतौर पर सुरक्षा मुद्दों के बारे में प्रकाशित करती है, ने फिलिस्तीनियों से सिनवार के बारे में समूह से ही जानकारी मिलने का इंतज़ार करने का आग्रह किया है।

इज़रायल ने क्या कहा?

इज़राइल के आर्मी रेडियो ने कहा कि यह घटना दक्षिणी गाजा पट्टी के राफ़ा शहर में एक ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान हुई, जिसमें इज़रायली सैनिकों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया और उनके शव अपने साथ ले गए। दृश्य साक्ष्य से पता चलता है कि उन लोगों में से एक सिनवार था और डीएनए परीक्षण किए जा रहे हैं। इज़रायल के पास सिनवार के डीएनए के नमूने हैं, जो उसने इज़रायली जेल में बिताए थे।

याह्या सिनवार को क्यों बनाया निशाना?

दरअसल, पिछले साल 7 अक्टूबर को याह्या सिनवार के आदेश पर हमास के लड़ाके इज़रायल में घुस आए और नरसंहार किया। कॉन्सर्ट में लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया, मासूम बच्चों को मारा गया और महिलाओं को घसीटा गया और उनके साथ क्रूरता की गई। कई लड़कियों को अपने साथ ले जाया गया। यहाँ तक कि बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com