Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से उड़ी पाकिस्तान की नींद, चापलूसी के बाद भी देना पड़ेगा ज्यादा टैरिफ, चीन परेशान

US-India Relations: अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 से घटाकर 18 किया, जिससे भारतीय उत्पाद सस्ते हुए, इससे एशिया में भारत को बढ़त मिली और चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश पीछे पड़े।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 03, 2026 | 07:02 AM

भारत-अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India-US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इसका सीधा असर यह होगा कि भारतीय उत्पाद अब अमेरिकी बाजार में पहले से अधिक सस्ते और प्रतिस्पर्धी बनेंगे। नई टैरिफ दर के बाद भारत न केवल अपने दक्षिण एशियाई पड़ोसियों बल्कि एशिया के कई बड़े निर्यातक देशों से भी बेहतर स्थिति में आ गया है।

पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों को अब भी अमेरिका में अपने निर्यात पर अधिक टैक्स देना पड़ रहा है, जबकि भारत को अपेक्षाकृत कम टैरिफ का लाभ मिल रहा है। इससे पहले यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट न हो पाने के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा था, और वहां के विशेषज्ञों ने लाखों नौकरियों पर खतरे की आशंका जताई थी। अब टैरिफ कटौती के बाद यह सवाल और अहम हो गया है कि इन देशों की प्रतिस्पर्धी स्थिति आगे कैसे रहेगी।

पाकिस्तान दे रहा 19 प्रतिशत टैरिफ

आंकड़ों पर नजर डालें तो पाकिस्तान को अमेरिका में अपने निर्यात पर 19 प्रतिशत टैरिफ देना पड़ रहा है, जबकि बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए यह दर 20 प्रतिशत बनी हुई है। अफगानिस्तान पर 15 प्रतिशत टैरिफ जरूर है, लेकिन उसका निर्यात आधार और उत्पादन क्षमता भारत की तुलना में काफी सीमित है।

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता, भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटा, जानें नई टैरिफ दरें

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर हुई बात; क्या भारत-US ट्रेड डील पर लगेगी मुहर? दुनिया में हलचल तेज

‘भारत से खौफ खाती है पाकिस्तानी टीम’, अपने ही पूर्व खिलाड़ी ने उधेड़ी बखिया, सामने आया हैरतअंगेज VIDEO

‘कनाडा पर कब्जा…’, ट्रंप ने पीएम मार्क कार्नी को दी बड़ी धमकी, चीन से डील पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति

दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों की तुलना में भी भारत की स्थिति मजबूत दिखती है। वियतनाम पर 20 प्रतिशत टैरिफ लागू है, जबकि इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस को 19 प्रतिशत टैक्स देना पड़ रहा है। इस तरह भारत को इन देशों के मुकाबले हल्की लेकिन रणनीतिक बढ़त हासिल हुई है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता, भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटा, जानें नई टैरिफ दरें

पीएम मोदी-ट्रंप के बीच हुई फोन पर बात

यह बदलाव 2 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई फोन बातचीत के बाद सामने आया। बातचीत के बाद ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका भारत से आने वाले सामानों पर टैक्स घटाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों के लिए सकारात्मक कदम बताया। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ने भारत पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर सीधे 18 प्रतिशत कर दिया है और भारत ने भी अमेरिकी उत्पादों पर अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने पर सहमति जताई है।

चीन के मुकाबले भारत की स्थिती मजबूत

इस नए ढांचे में चीन के मुकाबले भारत की स्थिति और मजबूत होती दिख रही है। चीन से अमेरिका जाने वाले सामानों पर अब भी लगभग 34 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा रहा है, जो भारत के मुकाबले करीब दोगुना है। इससे वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों को चीन पर स्पष्ट बढ़त मिलने की संभावना बढ़ गई है। 

India us trade deal tariff cut 18 percent benefit over china pakistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 07:01 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • India
  • Narendra Modi
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.