‘उसका रेप किया…’, एपस्टीन फाइल्स में आया जॉर्ज बुश का नाम, अमेरिका में मचा हड़कंप
Epstein Files Case: अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन फाइल्स का अंतिम हिस्सा जारी किया, जिनमें NYPD शिकायतों में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश-I का उल्लेख है, अमेरिका में सियासी भूचाल आ गया है।
- Written By: अक्षय साहू
एपस्टीन फाइल्स में आया जॉर्ज बुश का नाम (सोर्स- सोशल मीडिया)
George Bush name in Epstein Files: अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने ट्रांसपेरेंसी कानून के तहत जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज़ों का आखिरी हिस्सा जारी किया है। इन दस्तावेजों में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश से जुड़े कुछ गंभीर और चौंकाने वाले आरोपों का जिक्र है। हालांकि, जॉर्ज बुश का नाम एपस्टीन के पर्सनल लॉग या यात्रा रिकॉर्ड में शामिल नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, जॉर्ज बुश का नाम न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD) में दर्ज एक शिकायत में सामने आया है, जो डिटेक्टिव ब्यूरो के चाइल्ड एक्सप्लॉयटेशन यूनिट से जुड़ी बताई जा रही है। दस्तावेजो के अनुसार, एपस्टीन की एक कथित पीड़िता ने इंटरव्यू और ईमेल बातचीत में “जॉर्ज बुश-I” से जुड़े आरोप लगाए हैं।
फिलहाल आरोप अस्पष्ट
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इन आरोपों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश का ही जिक्र किया गया है या किसी अन्य व्यक्ति का। इन आरोपों के आधार पर अब तक किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज से निकला भारत का ‘सर्व शक्ति’, ईरान की नाकेबंदी के बीच 45,000 टन LPG लेकर आ रहा विशाखापत्तनम
Kuwait Oil Export पर लगा ब्रेक! 30 साल में पहली बार अप्रैल में नहीं हुआ तेल का निर्यात, दुनिया हैरान
अमेरिका में ICE की हिरासत से रिहा हुई भारतीय मूल की Meenu Batra, कोर्ट ने दिया सख्त आदेश
दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनियां नए रास्तों से पहुंचाएंगी सामान: होर्मुज संकट के बीच निकाला गया नया विकल्प
क्या है आरोप
जारी किए गए ईमेल रिकॉर्ड में पीड़िता का बयान दर्ज है, जिसमें उसने लिखा है, “थैंक्स एम. मुझे नहीं पता था कि बुश ने उसका रेप किया था।” इसके अलावा पीड़िता से जुड़े अन्य दस्तावेजो में कई बेहद गंभीर और विचलित करने वाले दावे किए गए हैं।
इन दावों में यह भी कहा गया है कि एक यॉट पर उसने अफ्रीकी अमेरिकी पुरुषों को सुनहरे बालों वाली महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाते देखा। उसने यह दावा भी किया कि बच्चों के साथ अत्यधिक हिंसक कृत्य होते देखे गए। हालांकि, इन सभी आरोपों के समर्थन में कोई ठोस या पुष्टि योग्य सबूत सामने नहीं रखे गए हैं।
क्या है एपस्टीन फाइल्स मामला?
जेफरी एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जो अपनी अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक पहुंच के लिए जाना जाता था। उसके खिलाफ जांच की शुरुआत साल 2005 में हुई, जब एक नाबालिग लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि एपस्टीन ने अपनी हवेली में उसका यौन शोषण किया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता, भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटा, जानें नई टैरिफ दरें
2006 में अधिकारियों ने एपस्टीन पर नाबालिग के साथ अवैध यौन संबंध और वेश्यावृत्ति के लिए उकसाने जैसे कई आरोप लगाए। यह मामला ग्रैंड जूरी के पास भेजा गया, जहां उसे वेश्यावृत्ति के लिए उकसाने के एक आरोप में अभियुक्त बनाया गया था।
