Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगले 24 घंटे भारी! जापान के उत्तरी हिस्सों में ‘व्हाइटआउट’ का अलर्ट, बर्फीले तूफान से ठप हुई रेल-हवाई सेवाएं

Japan Snowstorm News: जापान इस समय भीषण सर्द मौसम की चपेट में है। उत्तरी क्षेत्रों में बर्फीले तूफान, तेज हवाएं और अत्यधिक ठंड ने परिवहन व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 14, 2026 | 09:57 PM

जापान में बर्फीले तूफान से ठप हुई रेल-हवाई सेवाएं, फोटो (सो. एआई डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Japan Winter Emergency: जापान के उत्तरी हिस्सों में बुधवार को भीषण बर्फीले तूफान, तेज हवाओं और अत्यधिक ठंड के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा असर होक्काइडो और जापान सागर से सटे तटीय इलाकों में देखा गया, जहां रेल और हवाई सेवाएं लगातार बाधित हो रही हैं।

जापान रेलवे कंपनी जेआर होक्काइडो के अनुसार, तेज हवाओं, उड़ती बर्फ और अत्यधिक ठंड के कारण मंगलवार से अब तक करीब 50 ट्रेन सेवाएं निलंबित करनी पड़ी हैं। कई रूट्स पर ट्रेनों की गति धीमी कर दी गई है, जबकि कुछ सेवाओं को पूरी तरह रोक दिया गया है।

एयरपोर्ट पर हालात और भी गंभीर

वहीं, न्यू चितोसे एयरपोर्ट पर हालात और भी गंभीर बने हुए हैं। खराब मौसम के चलते अब तक 82 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जबकि कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें घंटों की देरी से संचालित हो रही हैं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

खामेनेई बनाम ईरान की बेटियां, बालों की एक लट से कैसे हिल गया इस्लामिक शासन? वीडियो में देखें पूरी कहानी

ट्रंप के ‘आर्थिक युद्ध’ पर सुप्रीम कोर्ट का फिर ब्रेक, दूसरी बार भी नहीं आया फैसला; बढ़ी दुनिया की टेंशन

US Visa News: अमेरिका में ‘मुफ्तखोरी’ पर लगाम, इन 75 देशों के नागरिकों की एंट्री पर 21 जनवरी से लगी रोक

पाकिस्तान की नई साजिश: हाफिज और मसूद अजहर के बेटों को मिली कमान, कश्मीर में हमले का कर रहे प्लान तैयार!

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि व्हाइटआउट जैसी स्थिति जिसमें दृश्यता लगभग शून्य हो जाती है और भारी बर्फ जमने की समस्या गुरुवार तड़के तक जारी रह सकती है। इससे परिवहन व्यवस्था के और अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

समुद्री इलाकों में भी हालात बेहद खराब

मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों के अनुसार, गुरुवार तक जापान सागर के दक्षिणी तटीय इलाकों में 35 मीटर प्रति सेकंड तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, उत्तरी जापान सागर क्षेत्र और प्रशांत तट पर हवाओं की गति 30 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंचने का अनुमान है। समुद्री इलाकों में भी हालात बेहद खराब बने हुए हैं।

अगले 24 घंटों में जापान सागर से सटे उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में 40 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

10 दिनों के लिए चेतावनी जारी

इस बीच, चीन की राष्ट्रीय मौसम वेधशाला ने भी आने वाले 10 दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि इनर मंगोलिया और पूर्वोत्तर चीन के कई हिस्सों में तापमान में तेज गिरावट, बर्फबारी और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं।

चीन के राष्ट्रीय मौसम केंद्र के अनुसार, प्रभावित इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रह सकता है। इसके अलावा इनर मंगोलिया और गांसू प्रांत में रेतीले तूफानों की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें:- ट्रंप के ‘आर्थिक युद्ध’ पर सुप्रीम कोर्ट का फिर ब्रेक, दूसरी बार भी नहीं आया फैसला; बढ़ी दुनिया की टेंशन

मौसम विशेषज्ञों ने उत्तरी चीन में किसानों को गेहूं की फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय अपनाने की सलाह दी है। साथ ही ग्रीनहाउस और पशु आश्रयों को पहले से मजबूत करने की सिफारिश की गई है, ताकि कड़ाके की ठंड से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

Japan snowstorm hokkaido flights trains cancelled china cold wave alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2026 | 09:57 PM

Topics:  

  • China
  • Japan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.