जापान में ‘आयरन लेडी’ का उदय; सानाए ताकाइची की प्रचंड जीत से बदला समीकरण, अब चीन से होगी ‘मुकाबला’
Sanae Takaichi Japan PM: जापान के चुनाव में सानाए ताकाइची ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज कर दक्षिणपंथी एजेंडे की शुरुआत कर दी है। रक्षा बजट दोगुना करने और चीन के प्रति कड़े रुख से दुनिया हैरान है।
- Written By: अमन उपाध्याय
चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और जापान की पीएम सानाए ताकाइची, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Japan China Relations: जापान की राजनीति दशकों बाद एक बड़े वैचारिक बदलाव की ओर मुड़ गई है। सानाए ताकाइची ने हाल ही में हुए स्नैप आम चुनाव में अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) को दो-तिहाई बहुमत दिलाकर इतिहास रच दिया है। संसद के निचले सदन की 465 सीटों में से LDP ने 316 सीटें जीती हैं जिससे ताकाइची अब एक अत्यंत शक्तिशाली और मुखर प्रधानमंत्री के रूप में उभरी हैं।
रक्षा नीतियों में ऐतिहासिक बदलाव
ताकाइची का मुख्य फोकस जापान की युद्ध क्षमता को बढ़ाना और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की रक्षा नीतियों में संशोधन करना है। उन्होंने वादा किया है कि दिसंबर तक रक्षा नीतियों में बदलाव कर हथियारों के निर्यात पर लगी रोक हटाई जाएगी। ताकाइची, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं और उन्होंने जापान के रक्षा बजट को जीडीपी का 2% (2022 के स्तर से दोगुना) करने का लक्ष्य रखा है। वे 19 मार्च को व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात करने वाली हैं।
चीन को सीधी चेतावनी
चीन के प्रति ताकाइची का रुख बेहद सख्त है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि चीन ताइवान पर हमला करता है, तो जापान भी इस संघर्ष में शामिल हो सकता है। इसके अलावा, उन्होंने टोक्यो के विवादित यासुकुनी श्राइन (जहां युद्ध अपराधियों के अवशेष हैं) जाने की इच्छा जताकर पड़ोसी देशों को कड़ा संदेश दिया है। वे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे सहयोगियों के साथ खुफिया जानकारी साझा करने के लिए एक राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी बनाने की योजना पर भी काम कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
इमिग्रेशन और सामाजिक मुद्दों पर रूढ़िवादी रुख
आंतरिक नीतियों के मामले में ताकाइची सख्त दक्षिणपंथी एजेंडे पर चल रही हैं। उनकी सरकार ने स्थायी निवास और नागरिकता के नियमों को कड़ा कर दिया है। सामाजिक मुद्दों पर उनके विचार काफी रूढ़िवादी हैं; वे ‘सेम-सेक्स मैरिज’ (समलैंगिक विवाह) का विरोध करती हैं और शाही परिवार में केवल पुरुषों के उत्तराधिकार का समर्थन करती हैं। इसके अलावा, वे शादीशुदा जोड़ों के अलग-अलग सरनेम रखने की अनुमति देने वाले कानून के भी खिलाफ हैं।
यह भी पढ़ें:- लेबनान में भीषण हादसा, त्रिपोली में 6 मंजिला इमारत गिरने से 15 की मौत; मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
आर्थिक प्राथमिकताएं और सरकारी खर्च
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर ताकाइची बढ़ती कीमतों और धीमी सैलरी की समस्या को हल करने के लिए सरकारी खर्च बढ़ाने की पक्षधर हैं। उन्होंने खाद्य, ऊर्जा और रक्षा जैसे 17 रणनीतिक क्षेत्रों में “क्राइसेस-MANAGEMENT निवेश” योजना पेश की है भले ही इससे जापान का राष्ट्रीय कर्ज बढ़ने की आशंका हो।
