जापान में कुदरत का कहर...7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद भरभरा कर गिरा मॉल, कई लोगों के मरने की आशंका- VIDEO

Japan Earthquake: जापान के कुमामोटो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद एक शॉपिंग मॉल में विस्फोट और आंशिक ढहने से बचाव अभियान शुरू हुआ।
japan earthquake
जापान में भूकंप के बाद मॉल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Japan Kumamoto Mall Collapse After Earthquake: जापान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां मंगलवार को पहले 7.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके चलते पूरे देश में सुनामी के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। भूकंप आने के कुछ देर बाद ही काशिमा टाउन के के एओन मॉल कुमामोटो में तेज धमाका हुआ। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।  मॉल में करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि भूकंप के झटकों के बाद लोग सामान्य जींदगी में लौटने की कोशिश कर रहे थे, तभी मॉल में धमाका हो गया। विस्फोट के कारण इमारत की दूसरी मंजिल का एक हिस्सा ढह गया। पुलिस और आपातकालीन टीम सूचना मिलते ही पहुंची और राहत-बचाव कार्य अभियान शुरू किया। मॉल से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं और उनके मारे जाने की आशंका है।

10 किलोमीटर की गहराई पर आया भूकंप

जापान की मौसम एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप के कुमामोटो प्रांत के पास था। यह भूकंप जमीन से केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिससे झटके काफी तेज महसूस किए गए। कुमामोटो टोक्यो से करीब 900 किलोमीटर दूर स्थित है। भूकंप के बाद कुमामोटो क्षेत्र के एयॉन मॉल में जोरदार विस्फोट हुआ। स्थानीय समाचार एजेंसी एनएचके के मुताबिक, विस्फोट के कारण इमारत की दूसरी मंजिल का एक हिस्सा ढह गया। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय कई लोग इमारत के अंदर मौजूद थे और कुछ लोग मलबे में फंस गए।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, अग्निशमन विभाग ने कहा कि काशिमा शहर के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल गिरने से बचाव अभियान शुरू किया गया है। पुलिस को भी मॉल से विस्फोट जैसी तेज आवाज आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रभावित इलाके को घेर लिया गया है और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है। फिलहाल विस्फोट की वजह और हादसे में हुए नुकसान की जांच की जा रही है।

1 मीटर ऊंची सुनामी का खतरा

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि समुद्र में एक मीटर (लगभग 3.28 फीट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। सार्वजनिक प्रसारक NHK के अनुसार, कुछ प्रभावित क्षेत्रों में इस स्तर की लहरें पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं। जापान सरकार ने क्यूशू द्वीप के सात प्रमुख प्रांतों कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी के लिए आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com