Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जापान में ‘सफेद मौत’ का तांडव: भीषण बर्फबारी से 35 की गई जान, 40 साल का टूटा रिकॉर्ड; सेना ने संभाली कमान

Japan Snowfall News: उत्तरी जापान में कुदरत का कहर जारी है। भीषण बर्फबारी ने अब तक 35 लोगों की जान ले ली है और सैकड़ों घायल हैं। कई इलाकों में 2 मीटर तक बर्फ जमी है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 04, 2026 | 03:00 PM

जापान में बर्फबारी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Japan News in Hindi: जापान के उत्तरी हिस्सों में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पिछले दो हफ्तों से लगातार हो रही भीषण बर्फबारी ने पूरे शहर में ‘सफेद मौत’ की चादर बिछा दी है। जापानी अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस घातक बर्फबारी के कारण अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों में अधिकांश वे लोग शामिल हैं जिन्हें या तो अचानक दिल का दौरा पड़ा या फिर छतों से बर्फ हटाते समय वे फिसल कर गिर गए।

रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी और प्रभावित क्षेत्र

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार तक जापान के 15 प्रीफेक्चर्स इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कुछ इलाकों में तो 2 मीटर (लगभग 6.5 फीट) तक बर्फ की मोटी परत जम चुकी है। सबसे गंभीर स्थिति निगाता प्रीफेक्चर में है जो जापान का प्रमुख चावल उत्पादक क्षेत्र है यहां अकेले 12 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा अकिता में 7 और यमागाता में 5 लोगों की जान गई है। अओमोरी क्षेत्र में 183 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई है, जो पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक है।

दर्दनाक हादसे और जान-माल का नुकसान

हादसों का विवरण देते हुए बताया गया कि निगाता के उओनुमा शहर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत 21 जनवरी को घर की छत से फिसलने के कारण हो गई। वहीं, नागाओका शहर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर के सामने बेहोश पाए गए जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। आशंका है कि वे भी छत से बर्फ साफ करते समय गिर गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

US-Mexico Water Deal: ट्रंप की टैरिफ धमकी के बाद झुका मेक्सिको, हर साल अमेरिका को देगा इतना पानी

अंधेरी रात, बंद CCTV…दनादन चलीं गोलियां, गद्दाफी के बेटे की हत्या से मचा बवाल, जानें इसका पाकिस्तानी कनेक्शन

‘ट्रंप ने मुनीर के साथ रखैल…’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भड़की पाकिस्तानी अवाम, अपनी ही सरकार की लगाई क्लास

स्पेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, एलन मस्क ने सरकार को कोसा

आंकड़ों के अनुसार, बर्फबारी से जुड़ी घटनाओं में अब तक 393 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 126 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्राकृतिक आपदा का असर ढांचों पर भी पड़ा है जहां निगाता और अओमोरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में 14 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सरकार की चेतावनी और राहत कार्य

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने नागरिकों को आगाह किया है कि मौसम गर्म होने पर बर्फ पिघलने से भूस्खलन और फिसलन का खतरा और बढ़ जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बर्फ हटाते समय हेलमेट और लाइफलाइन रस्सी का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

यह भी पढ़ें:- US-Mexico Water Deal: ट्रंप की टैरिफ धमकी के बाद झुका मेक्सिको, हर साल अमेरिका को देगा इतना पानी

इसके साथ ही हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है और सेल्फ-डिफेन्स फोर्सेज (जापानी सेना) को बर्फ हटाने व फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के काम में तैनात किया गया है। आने वाले वीकेंड में और अधिक भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है जिससे प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Japan heavy snowfall many dead record breaking weather updates hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2026 | 03:00 PM

Topics:  

  • Japan
  • Snow Storm
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.