-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Cm Nitish Convened Cabinet Meeting Bihar Election Results
CM नीतीश कुमार ने सुबह 11.30 बजे बुलाई कैबिनेट बैठक, सरकार गठन पर हलचल तेज
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bihar Election Results: बिहार चुनाव के परिणाम घोषित होने के 48 घंटे बाद निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी और आचार संहिता खत्म होने की घोषणा की।

बिहार की सीएम नीतीश कुमार (डिजाइन फोटो)
Bihar Cabinet Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणों में हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को परिणाम जारी किया गया। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को प्रचंड जीत मिली। अब नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।
बिहार में एनडीए को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाने का फैसला लिया। यह बैठक पटना में सोमवार को सुबह 11.30 बजे होगी। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में नई सरकार के गठन पर मंथन होने की संभावना है। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी निर्धारित की जा सकती है।
सुबह होगी कैबिनेट बैठक
बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। नीतीश सरकार के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि निदेशानुसार पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में सोमवार यानी 17 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO
इस पत्र में कहा गया है कि बिहार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक से अनुरोध है कि मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद सूचना भवन का सभागार उपलब्ध कराते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की समुचित व्यवस्था कराने की कृपा की जाए।
यह भी पढ़ें- लाल किला आतंकी हमले से जुड़ी बड़ी खबर, NIA ने फिदायीन हमलावर उमर के सहयोगी को दबोचा
इससे पहले पटना के डीएम ने चार दिनों के लिए पटना के गांधी मैदान को बंद करने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में लोगों के प्रवेश पर 17 नवंबर से 20 नवंबर तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है, इसलिए जिलाधिकारी ने गांधी मैदान में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया। -एजेंसी इनपुट के साथ
Cm nitish convened cabinet meeting bihar election results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा
Jun 20, 2026 | 09:36 PM‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
Jun 20, 2026 | 09:31 PMसरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
Jun 20, 2026 | 09:18 PMराम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Jun 20, 2026 | 09:03 PMHaryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
Jun 20, 2026 | 09:03 PMSSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
Jun 20, 2026 | 08:50 PMधर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
Jun 20, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM













