भूकंप के बाद रातभर आते रहे आफ्टरशॉक्स…दहशत में जापानी, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी- VIDEO
Japan Earthquake News: सोमवार रात जापान के उत्तरी हिस्से में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे 23 लोग घायल हुए और सुनामी आई। सरकार नुकसान का आकलन कर रही है और और भूकंप की चेतावनी दी गई है।
- Written By: अक्षय साहू
जापान में भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स से दहशत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Earthquake in Japan: जापान के उत्तरी हिस्से मे सोमवार की रात को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे 23 लोग घायल हो गए और तटीय इलाकों में सुनामी आई। जापानी सरकार अब तक भूकंप और सुनामी से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। भूकंप रात करीब 11:15 बजे जापान के मुख्य होंशू द्वीप के उत्तरी प्रांत आओमोरी के तट से लगभग 80 किलोमीटर दूर आया था। इसके बाद लगातार आफ्टरइफेक्ट्स से लोग डरे हुए हैं।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह भूकंप बहुत ही शक्तिशाली था। एक दूकानदार के मालिक ने कहा, “मैंने पहले कभी इतना बड़ा भूकंप नहीं देखा, लेकिन किस्मत से हमारे इलाके में बिजली की आपूर्ति चालू थी।” जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने आओमोरी के दक्षिणी प्रांत इवाते में 70 सेंटीमीटर तक की सुनामी मापी और अन्य तटीय इलाकों में 50 सेंटीमीटर तक की सुनामी आई। पहले अनुमान के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.6 थी, लेकिन बाद में इसे 7.5 कर दिया गया।
सुनामी को लेकर चेतावनी जारी
जापान में सुनामी की चेतावनी जारी करने के बाद, मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने लोगों से अपील की कि वे ऊंचे स्थानों पर जाएं या सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 800 घरों में बिजली गुल हो गई और कुछ ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गईं। साथ ही, परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा की जांच की जा रही है। आओमोरी के रोक्काशो ईंधन संयंत्र में 450 लीटर पानी का रिसाव हुआ, लेकिन इसने कोई खतरा नहीं पैदा किया।
सम्बंधित ख़बरें
South Sudan Plane Crash: दक्षिणी सूडान में भीषण विमान हादसा, पायलट समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत
सुलग उठा अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर! पाक सेना के हमले में कुनार प्रांत में 3 की मौत, 45 लोग घायल
US के पास नहीं है कोई एग्जिट प्लान, ईरान जंग पर जर्मन चांसलर ने ट्रंप को को सुनाई खरी-खरी
ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ी टेंशन! अब ‘होर्मुज’ पर सेना तैनात करेगा तेहरान, ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी
🌏⚠️ Devastating 7.6 Magnitude Earthquake in Japan – Tsunami Warning Issued! 🌊🇯🇵 A powerful 7.6 magnitude earthquake struck Japan on Monday evening.
According to the Japan Meteorological Agency, tsunami waves of up to 50 cm have been recorded along the Pacific coast, (N-1) pic.twitter.com/eIX3KaPbxS — Weatherman Uttam (@WesternIndiaWX) December 9, 2025
मौसम विज्ञान एजेंसी ने आने वाले दिनों में और भूकंप आने की चेतावनी दी है। जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 8 तीव्रता के भूकंप और सुनामी का खतरा भी बढ़ गया है। एजेंसी ने 182 नगरपालिकाओं के निवासियों से अपनी आपातकालीन तैयारियों की जांच करने का अनुरोध किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि जापान को इस तरह के और भूकंपों के लिए तैयार रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें: पता है पाकिस्तान कंगाल…फिर भी IMF ने शहबाज पर की पैसों का बारिश, मदद के नाम पर दिए 1.2 अरब डाॅलर
122 किलोमीटर दूर आया था भूकंप
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने मंगलवार को एक और भूकंप की सूचना दी, जिसकी तीव्रता 5.1 थी और यह होन्चो से लगभग 122 किलोमीटर दूर आया था। यह वही क्षेत्र है जहां 2011 में एक भयंकर भूकंप और सुनामी आई थी, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भारी नुकसान हुआ था।
