भूकंप के बाद रातभर आते रहे आफ्टरशॉक्स...दहशत में जापानी, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी- VIDEO

Japan Earthquake News: सोमवार रात जापान के उत्तरी हिस्से में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे 23 लोग घायल हुए और सुनामी आई। सरकार नुकसान का आकलन कर रही है और और भूकंप की चेतावनी दी गई है।
japan-earthquake-7-6-magnitude-tsunami-alert-panic-severe-aftershocks
जापान में भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स से दहशत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Earthquake in Japan: जापान के उत्तरी हिस्से मे सोमवार की रात को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे 23 लोग घायल हो गए और तटीय इलाकों में सुनामी आई। जापानी सरकार अब तक भूकंप और सुनामी से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। भूकंप रात करीब 11:15 बजे जापान के मुख्य होंशू द्वीप के उत्तरी प्रांत आओमोरी के तट से लगभग 80 किलोमीटर दूर आया था। इसके बाद लगातार आफ्टरइफेक्ट्स से लोग डरे हुए हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह भूकंप बहुत ही शक्तिशाली था। एक दूकानदार के मालिक ने कहा, "मैंने पहले कभी इतना बड़ा भूकंप नहीं देखा, लेकिन किस्मत से हमारे इलाके में बिजली की आपूर्ति चालू थी।" जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने आओमोरी के दक्षिणी प्रांत इवाते में 70 सेंटीमीटर तक की सुनामी मापी और अन्य तटीय इलाकों में 50 सेंटीमीटर तक की सुनामी आई। पहले अनुमान के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.6 थी, लेकिन बाद में इसे 7.5 कर दिया गया।

सुनामी को लेकर चेतावनी जारी

जापान में सुनामी की चेतावनी जारी करने के बाद, मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने लोगों से अपील की कि वे ऊंचे स्थानों पर जाएं या सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 800 घरों में बिजली गुल हो गई और कुछ ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गईं। साथ ही, परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा की जांच की जा रही है। आओमोरी के रोक्काशो ईंधन संयंत्र में 450 लीटर पानी का रिसाव हुआ, लेकिन इसने कोई खतरा नहीं पैदा किया।

मौसम विज्ञान एजेंसी ने आने वाले दिनों में और भूकंप आने की चेतावनी दी है। जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 8 तीव्रता के भूकंप और सुनामी का खतरा भी बढ़ गया है। एजेंसी ने 182 नगरपालिकाओं के निवासियों से अपनी आपातकालीन तैयारियों की जांच करने का अनुरोध किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि जापान को इस तरह के और भूकंपों के लिए तैयार रहना चाहिए।

122 किलोमीटर दूर आया था भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने मंगलवार को एक और भूकंप की सूचना दी, जिसकी तीव्रता 5.1 थी और यह होन्चो से लगभग 122 किलोमीटर दूर आया था। यह वही क्षेत्र है जहां 2011 में एक भयंकर भूकंप और सुनामी आई थी, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भारी नुकसान हुआ था।

Navbharat Live
navbharatlive.com