Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Israel के पीएम नेतन्याहू ने लेबनान में पेजर धमाके को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- हमने नहीं मानी Hezbollah की चेतावनी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का लेबनान में हुए पेजर धमाके पर बयान आया है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेतन्याहू ने माना की इस अटैक की अनुमति उन्होंने ही दिया है।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Nov 11, 2024 | 12:13 PM

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

Follow Us
Close
Follow Us:

येरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का लेबनान में हुए पेजर धमाके पर बयान आया है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेतन्याहू ने माना की इस अटैक की अनुमति उन्होंने ही दिया है।

इजरायली मीडिया के मुताबिक, बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार यह माना है कि हिज्बुल्लाह के सदस्यों को निशाना बनाने वाले पेजर्स धमाके धमाके ने ही किए थे।

ये भी पढ़ें:-पाकिस्तानी सीमा पर आतंकी हमला, ईरान के पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत

सम्बंधित ख़बरें

Tehran सीरीज बनाने वाली इजराइली प्रोड्यूसर की मौत, संदिग्ध परिस्थिति में होटल रूम में मिली लाश, मचा हड़कंप

इजरायली पर्यटक से गैंगरेप और हत्या, कर्नाटक कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई फांसी; बताया ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’

अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी, नेतन्याहू ने खुद किया कंफर्म, बताया किन चीजों पर हो सकती है चर्चा

इजराइल के पूर्व पीएम Ehud Barak ने एपस्टीन से संबंधों पर मांगी माफी, दस्तावेजों में हुआ था खुलासा

रविवार को इजरायली ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने लेबनान में पेजर धमाके पर नेतन्याहू के हवाले से कहा कि उन्होंने हिज्बुल्लाह के चेतावनी को नजरअंदाज किया। साथ ही इजरायली पीएम ने यह भी माना है कि डोनाल्ड ट्रंप इसराइल को लेकर ईरान के खतरे के बारे में पूरी तरह से सहमत हैं।

नेतन्याहू हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह के मौत में इजरायली जिम्मेदारी को भी स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही हमले उनके आग्रह पर और सुरक्षा अधिकारियों के विरोध के बावजूद किए गए थे।

इजरायल ने पहली बार आधिकारिक तौर पर दोनों हमलों की जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। इजरायली प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने पिछले दिनों अमेरिका के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में डोनाल्ड ट्रंप से तीन बार फोन पर बातचीत की है।

नेतन्याहू ने अपने एक बयान में कहा कि ट्रंप के साथ यह बातचीत बहुत सार्थक थी। हम ईरानी खतरे और इसके सभी आयामों पर पूरी तरह से सहमत हैं। हम शांति और विकास साथ ही दूसरे क्षेत्रों में भी इजरायल के लिए बड़े अवसरों को देख रहे हैं।

इजरायली मीडिया की मानें तो नेतन्यहू ने रविवार को सरकारी बोर्ड की सप्ताहिक बैठक की शुरुआत में ही यह भी माना कि जिस ऑपरेशन में हसन नसरल्लाह की मौत हुई और पेजर धमाके, दोनों ही उनके आग्रह पर सुरक्षा अधिकारियों के विरोध के बावजूद किया गया।

ये भी पढ़ें:-Trump Putin: ट्रंप और पुतिन की हुई बात, यूक्रेन से युद्ध को लेकर कही ये बात

हमलों के विरोध पर उन्होंने पूर्व इसराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट का स्पष्ट रूप से जिक्र किया। नेतन्याहू और योव गैलेंट के बीच पिछले कुछ समय से से विरोध की स्थिति देखी जा रही थी। इजरायली रक्षा मंत्री को बीते पांच नवंबर को उनके पद से हटा भी दिया गया था।

Israeli pm netanyahu gave a big statement on the pager blast in lebanon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2024 | 12:13 PM

Topics:  

  • Hezbollah
  • Israel

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.