इजरायल दौरे पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जा सकते हैं। इसकी जानकारी खुद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दी। संभावित तिथियां 24-25 फरवरी के बीच बताई जा रही हैं, लेकिन विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि यह दौरा होता है, तो यह प्रधानमंत्री मोदी का 2017 के बाद पहला इजरायल दौरा होगा, जब उन्होंने अपनी ऐतिहासिक यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों को एक नई दिशा दी थी।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस संभावित यात्रा के बारे में कहा, “नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह इजरायल आ रहे हैं। हमारे देशों के बीच एक मजबूत गठबंधन है और हम विभिन्न सहयोग क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे।” उन्होंने यह भी जोड़ा, “भारत में इजरायल की बहुत बड़ी लोकप्रियता है, और मैं चाहता हूं कि आप सभी इसे जानें।” जनवरी में भारत में इजरायल के राजदूत रयूवेन अजर ने भी यह पुष्टि की थी कि प्रधानमंत्री मोदी को दौरे का निमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा की तैयारियां चल रही हैं और इसकी आधिकारिक तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2017 में इजरायल दौरा भारत और इजरायल के रिश्तों में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ था। जुलाई 2017 में मोदी ने तीन दिन का दौरा किया था और वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने जिन्होंने इजरायल का दौरा किया।
🚨Just In: Who is coming here next week? Narendra Modi…. there is a tremendous alliance between Israel and India, & we are going to discuss all sorts of cooperation….: Israeli PM Netanyahu pic.twitter.com/D5sElBM1bQ — OsintTV 📺 (@OsintTV) February 15, 2026
यह यात्रा 4 से 6 जुलाई तक हुई थी, जो भारत और इजरायल के बीच औपचारिक कूटनीतिक संबंधों के 25 वर्षों की उपलब्धि के अवसर पर आयोजित की गई थी। इस यात्रा के बाद दोनों देशों ने इनोवेशन, रिसर्च, टेक्नोलॉजी और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था।
यह भी पढ़ें: जमात की हार पर आगबबूला हुए कट्टरपंथी…चुनाव के बाद काली मंदिर पर किया हमला, हिंदुओं ने जारी किया VIDEO
भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत भी चल रही है। इसकी पहली वार्ता 26 मई 2010 को कांग्रेस सरकार के दौरान नई दिल्ली में हुई थी। हाल ही में नवंबर 2025 में, भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इजरायल का दौरा किया, जहां उन्होंने आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उच्चस्तरीय बैठकें कीं। इस दौरान इजरायल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकात के साथ बातचीत हुई और दोनों देशों ने FTA के लिए ‘टर्म्स ऑफ रेफरेंस’ पर हस्ताक्षर किए।