Ratan Tata: इजरायली पीएम नेतन्याहू ने रतन टाटा के निधन पर जताया दुख
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिग्गज भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नेतन्याहू ने रतन टाटा के परिवार के प्रति अपना सहानुभूति प्रकट किया है। उन्होंने रतन टाटा को इजरायल और भारत के बीच मित्रता का चैंपियन बताया।
- Written By: साक्षी सिंह
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया
यरूशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिग्गज भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नेतन्याहू ने रतन टाटा के परिवार के प्रति अपना सहानुभूति प्रकट किया है। उन्होंने रतन टाटा को इजरायल और भारत के बीच मित्रता का चैंपियन बताया।
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके रतन टाटा के निधन पर शोक और संवेदना प्रकट किया। वे लिखते हैं, मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैं और इजरायल में कई लोग रतन नवल टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जो भारत के एक गौरवशाली पुत्र और हमारे दोनों देशों के बीच मित्रता के चैंपियन थे।
ये भी पढ़ें:-UN में इज़रायल के खिलाफ हिंदुस्तान, लेबनान को दी सैन्य मदद
सम्बंधित ख़बरें
टाटा ट्रस्ट में Neville Tata की एंट्री: रतन टाटा की विरासत संभालेंगे नोएल टाटा के बेटे नेविल
1 लाख की कार का सपना क्यों टूटा? रतन टाटा की Tata Nano कहां चूक गई
हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम
Simone Tata: रतन टाटा की सौतली मां का निधन, इस ब्रांड की नींव रख साकार किया था नेहरू का सपना
नेतन्याहू आगे लिखते हैं परिवार को मेरी संवेदनाएं कृपया रतन टाटा के परिवार पहुंचाएं। सहानुभूति में बेंजामिन नेतन्याहू। नेतन्याहू ने दुनिया के कई नेताओं के साथ मिलकर टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो भारत के सबसे सम्मानित औद्योगिक दिग्गजों में से एक रहे। टाटा समूह को 100 से अधिक देशों में विस्तारित करने का श्रेय दिया जाता है।
नेतन्याहू का एक्स पर पोस्ट
To my friend, Prime Minister @narendramodi.
I and many in Israel mourn the loss of Ratan Naval Tata, a proud son of India and a champion of the friendship between our two countries. 🇮🇱🇮🇳 Please convey my condolences to Ratan’s family. In sympathy,
Benjamin Netanyahu — Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) October 12, 2024
9 अक्टूबर को रतन टाटा ने ली अंतिम सांस
बता दें कि टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 9 अक्टूबर 2024 को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। कुछ दिनों पहले उन्हें उम्र संबंधी मेडिकल कंडीशन के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था
ये भी पढ़ें:-निकारागुआ ने इजरायल से किया किनारा, उपराष्ट्रपति रोसारियो मुरिलो ने की राजनायिक संबंध तोड़ने की घोषणा
