Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खामेनेई को मारना था लक्ष्य, नहीं थी US की जरूरत, इजराइली रक्षा मंत्री का खुसाला

इजराइल काट्ज ने कहा, हमारा लक्ष्य ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई को मारना था। अगर वो हमारी पहुंच में होते, तो हम जरूर उन्हें निशाना बनाते। खतरा महसूस होने पर हम फिर हमला कर सकते हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 27, 2025 | 10:21 AM

इजरायल काट्ज, अली खामेनेई (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तेल अवीव: इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ईरान के साथ समाप्त हुए संघर्ष में उनका लक्ष्य रानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई को मारना था, और इसके लिए अमेरिका की मदद की जरूरत नहीं थी। उनके इस बयान से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका है, जिससे नई बहस शुरू हो गई है।

इजरायल के काट्ज ने गुरुवार को टीवी इंटरव्यू में ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर बयान दिया। यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। काट्ज ने अपने बयान में कहा है कि इजराइल को अपनी सुरक्षा के मद्देनजर कोई भी कदम उठाने के लिए किसी से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। काट्ज का इशारा उस अमेरिकी रिपोर्ट पर था जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल को खामनेई को मारने से रोका दिया था।

खामनेई को मारना था लक्ष्य

इजरायल के काट्ज ने कहा, ईरान के साथ 12 दिनों तक चले युद्ध में हमारा लक्ष्य अयातुल्ला खामनेई को मारकर युद्ध को समाप्त करना था, लेकिन वह अंडरग्राउंड बंकर में छिपे थे जिसके चलते उन पर हमला करना संभव नहीं था। उन्होंने कहा हमें अपने किसी भी दुश्मन को मारने के लिए किसी की अनुमति या सहायता की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा अगर हमें ईरान से खतरा महसूस हुआ तो फिर से हमला करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Imran Khan की दाहिनी आंख में ब्लीडिंग, डॉक्टर्स का खुलासा- कम हो रही आंखों की रोशनी

नाइजीरिया में ट्रंप का बड़ा फैसला: आतंकी खतरों से निपटने के लिए तैनात किए 100 अमेरिकी सैनिक

Epstein Files पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा: कहा- ‘वह नहीं चाहता था कि मैं राष्ट्रपति बनूं’

एक नहीं…बांग्लादेश में चलेगी दो सरकार! ‘शैडो कैबिनेट’ बनाने में जुटा जमात, तारिक पर लगाम लगाने की तैयारी

Israel will attack Iran AGAIN if it feels threatened – Defense Minister Israel Katz He promises to hit Iran ‘a hundred times more’ severely than Gaza or Lebanon pic.twitter.com/xoCE2hGlFJ — RT (@RT_com) June 26, 2025

वहीं, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बयान दिया कि 22 जून को हुए हमले में अमेरिकी सेना ने ईरान के परमाणु ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। हेगसेथ के अनुसार, यह हमला ऐतिहासिक रूप से बेहद सफल रहा। उन्होंने उन पत्रकारों को कड़ी फटकार लगाई जिन्होंने यह दावा किया था कि अमेरिकी हमले से ईरान की परमाणु साइट्स को केवल मामूली नुकसान हुआ है।

हम सरेंडर करे, ऐसा शब्द डिक्शनरी में नहीं… खामेनेई ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

ईरान के पास परमाणु बम नहीं

काट्ज ने कहा कि हाल ही में इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमलों का उद्देश्य उसकी परमाणु क्षमताओं को कमजोर करना था। उनका दावा है कि अब ईरान के पास यूरेनियम को परमाणु हथियार के उपयोग योग्य रूप में बदलने का कोई तरीका नहीं बचा है, क्योंकि वह ट्रांसफर सुविधा भी नष्ट कर दी गई है।

Israeli minister says khamenei was target we did not need us

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2025 | 10:16 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Israel Iran Tension
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.