- Hindi News »
- World »
- Israeli Envoy Silences Pakistan Un Humiliation On Global Stage
दुनिया के सामने फिर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, UNSC में इजराइली दूत ने दिखाई औकात, कर दी बोलती बंद
Pakistan: संयुक्त राष्ट्र में कतर पर इजरायली हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान घिर गया, जब इजराइल ने पलटवार कर उसे आतंकवाद के समर्थन का आईना दिखाया, जिससे पाकिस्तान की वैश्विक मंच पर बेइज्जती हुई।
- Written By: अक्षय साहू

UNSC में भिड़े पाकिस्तान-इजराइल (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan gets Roasted at United Nations: पाकिस्तान को एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में पाकिस्तान हाल ही में इजराइल द्वारा कतर की राजधानी दोहा में किए हमले को लेकर घेरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन इजराइल के प्रतिनिधि ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान को ही आंतकवाद पर आईना दिखा दिया।
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने अपने भाषण की शुरुआत कतर में हुए इजरायली हमले की निंदा से की। उन्होंने इसे एक बेशर्म और अवैध हमला बताते हुए कहा कि यह कतर की संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन है। अहमद ने यह भी कहा कि यह हमला कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इजरायल की आक्रामकता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के लगातार उल्लंघन का हिस्सा है, जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
इजराइल के पलटवार से बोलती बंद
पाकिस्तान के आरोपों के जवाबमें इजराइली राजदूत ने एक तीखा प्रतिक्रिया दी। और पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए आंतकी ओसामा बिन लादेन का जिक्र किया। उन्होंने कहा, जब ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में मारा गया था, तब किसी ने यह नहीं पूछा कि विदेशी जमीन पर कार्रवाई क्यों की गई, बल्कि असली सवाल यह था कि उसे शरण क्यों दी गई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जैसे बिन लादेन को कोई छूट नहीं मिली, वैसे ही हमास को भी कोई छूट नहीं मिलनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस स्टेशन पर बड़ा हमला! मोटरसाइकिल बम धमाके में बच्चे समेत 2 की मौत, कई लोग घायल
इजरायली पर्यटक से गैंगरेप और हत्या, कर्नाटक कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई फांसी; बताया ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’
परमाणु समझौता या युद्ध! अमेरिका संग वार्ता से पहले ईरान ने UN के साथ मिलाया हाथ, क्या हटेंगे कड़े प्रतिबंध?
आसिम से लेंगे आजादी…शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह
यह भी पढ़ें: इमरान खान की सेहत पर मंडरा रहा बड़ा संकट, मेडिकल रिपोर्ट से हुआ हैरान करने वाला खुलासा
इस टिप्पणी पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रतिनिधि मुनिर अकरम अहमद ने इजरायली राजदूत की तुलना को “अस्वीकार्य और हास्यास्पद” बताया और खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इजराइली ऐसे बयानों के जरिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि इजराइल खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश करता है, जबकि उसका असली चेहरा अब दुनिया के सामने आ चुका है। पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी भूमिका को रेखांकित करते हुए खुद को असली पीड़ित बताया।
सिर्फ 4 सेकंड में हुई पाकिस्तान की बेइज्जती
इजराइली राजदूत के अलावा यूनाइटेड नेशन वॉच के प्रतिनिधि हिलेल न्यूएर ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भी पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा और लादेन जैसे आतंकियों को पोषित करने का आरोप लगाया। जिसपर पाकिस्तान में न्यूएर को बीच में ही रोकने की कोशिश की। इसके बाद सभापति की ओर से हिलेल न्यूएर को अपनी बात कहने के लिए सिर्फ 4 सेकंड का समय दिया गया। जिसमें उन्होंने केवल इतना कहा कि पाकिस्तान आंतक को पालने वाला एक और देश है।
Today at the U.N. I asked Qatar: “If you don’t want targeted bombings on terrorists in your capital, why do you harbor terrorists in your capital? Why is your Al Jazeera serving as Hamas’ non-stop propaganda arm? Why do you act as mediator by day, and a terror sponsor by night?” https://t.co/xi2EZlC5B7 pic.twitter.com/tTghv5JK4U — Hillel Neuer (@HillelNeuer) September 10, 2025
Israeli envoy silences pakistan un humiliation on global stage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
17 फरवरी को जन्मे लोग के लिए नया साल ला रहा है बड़ी कामयाबी! लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Feb 17, 2026 | 05:09 AMAaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














