Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गाजा पर इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार, इमारत के मलबे में दबे कई जिंदा लोग

हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद इजराइली सेना द्वारा गाजा पर हमला बढ़ता जा रहा है। इजरायल द्वारा किए गए हमले में तीन बच्चों सहित 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में करीब 62 लोग मारे गए हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Oct 20, 2024 | 08:30 AM

कॉन्सेप्ट (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

काहिरा: हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद इजराइली सेना द्वारा गाजा पर हमला बढ़ता जा रहा है। इजरायल द्वारा किए गए हमले में तीन बच्चों सहित 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार 19 अक्टूबर को किए गए हमले में कम से कम 10 लोग और मारे गए थे। जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में करीब 62 लोग मारे गए हैं। वहीं 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हमले के दौरान इमारत के मलबे में कई लोगों के जिंदा दबे होने की भी संभावना है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जबालिया के शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। वहीं कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका है। ऐसे में बताया जा रहा है कि फिलिस्तीनी  मृतकों की संख्या करीब 42 हजार के बार हो चुकी है। बता दें कि इजरायली सेना ने जबालिया शिविर पर जबरदस्त बमबारी की। इजरायली सीमा पर हमास के हमले के बाद गाजा पट्टी पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया गया।

मरने वालों की संख्या में बढ़ने की आशंका

हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने बताया कि मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। क्योंकि काफी सारे लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। इन मारे गए लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। हालांकि इजरायल ने इस बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। स्थानीय लोगों के अनुसार इजरायल की सेना रोजाना दर्जनों घरों को अपना निशाना बनाती है और उन्हें नष्ट करती है। इसके अलावा इमारतों में विस्फोटक पदार्थ रखकर उन्हें उड़ा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहां संचार और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं जिसकी वजह से बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान ने खड़ी की कातिलों की फौज…अमेरिका से लड़ने का पुराना अनुभव, खामेनेई से सीधे मिलता है आर्डर

Israel Airstrikes Lebanon: हिजबुल्ला-हमास के ठिकानों को बनाया निशाना, बेका घाटी में भारी तबाही

इजरायल से समझौते का मतलब…हिजबुल्लाह चीफ कासिम का ऐलान, कहा- झुकना मंजूर नहीं

अमेरिका ने ईरान के ‘करीबी’ को दी खुली धमकी, बोला- सरेंडर करो, नहीं तो…

यह भी पढ़ें: ‘इजरायली नागरिकों को नुकसान पहुंचाने पर चुकानी होगी भारी कीमत’, हमले के बाद इजरायल पीएम नेतन्याहू की हिजबुल्ला को चेतावनी

इजरायल ने बीते गुरुवार को हमास के नेता याह्या सिनवार को मारा था। इस बात की पुष्टि हमास ने शुक्रवार यानी 18 अक्तूबर को की। इसके अलावा वहां के चरमपंथी संगठन ने अपना पुराना रुख अपनाया और कहा कि इजरायल में बंधक बनाए गए लोगों को तक तक नहीं छोड़ा जाएगा जब तक गाजा में संघर्ष विराम और इजरायली सैनिकों की वापसी नहीं होती है।

Israeli attack gaza death toll rises many people buried alive under building debris

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2024 | 08:20 AM

Topics:  

  • Hezbollah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.