- Hindi News »
- World »
- Israeli Attack Gaza Death Toll Rises Many People Buried Alive Under Building Debris
गाजा पर इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार, इमारत के मलबे में दबे कई जिंदा लोग
हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद इजराइली सेना द्वारा गाजा पर हमला बढ़ता जा रहा है। इजरायल द्वारा किए गए हमले में तीन बच्चों सहित 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में करीब 62 लोग मारे गए हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

कॉन्सेप्ट (सौजन्य- सोशल मीडिया)
काहिरा: हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद इजराइली सेना द्वारा गाजा पर हमला बढ़ता जा रहा है। इजरायल द्वारा किए गए हमले में तीन बच्चों सहित 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार 19 अक्टूबर को किए गए हमले में कम से कम 10 लोग और मारे गए थे। जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में करीब 62 लोग मारे गए हैं। वहीं 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हमले के दौरान इमारत के मलबे में कई लोगों के जिंदा दबे होने की भी संभावना है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जबालिया के शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। वहीं कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका है। ऐसे में बताया जा रहा है कि फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या करीब 42 हजार के बार हो चुकी है। बता दें कि इजरायली सेना ने जबालिया शिविर पर जबरदस्त बमबारी की। इजरायली सीमा पर हमास के हमले के बाद गाजा पट्टी पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया गया।
मरने वालों की संख्या में बढ़ने की आशंका
हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने बताया कि मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। क्योंकि काफी सारे लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। इन मारे गए लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। हालांकि इजरायल ने इस बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। स्थानीय लोगों के अनुसार इजरायल की सेना रोजाना दर्जनों घरों को अपना निशाना बनाती है और उन्हें नष्ट करती है। इसके अलावा इमारतों में विस्फोटक पदार्थ रखकर उन्हें उड़ा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहां संचार और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं जिसकी वजह से बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ने खड़ी की कातिलों की फौज…अमेरिका से लड़ने का पुराना अनुभव, खामेनेई से सीधे मिलता है आर्डर
Israel Airstrikes Lebanon: हिजबुल्ला-हमास के ठिकानों को बनाया निशाना, बेका घाटी में भारी तबाही
इजरायल से समझौते का मतलब…हिजबुल्लाह चीफ कासिम का ऐलान, कहा- झुकना मंजूर नहीं
अमेरिका ने ईरान के ‘करीबी’ को दी खुली धमकी, बोला- सरेंडर करो, नहीं तो…
इजरायल ने बीते गुरुवार को हमास के नेता याह्या सिनवार को मारा था। इस बात की पुष्टि हमास ने शुक्रवार यानी 18 अक्तूबर को की। इसके अलावा वहां के चरमपंथी संगठन ने अपना पुराना रुख अपनाया और कहा कि इजरायल में बंधक बनाए गए लोगों को तक तक नहीं छोड़ा जाएगा जब तक गाजा में संघर्ष विराम और इजरायली सैनिकों की वापसी नहीं होती है।
Israeli attack gaza death toll rises many people buried alive under building debris
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई की सड़कों पर दौड़े मैक्रों, मरीन ड्राइव पर की जॉगिंग, 26/11 हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
Feb 17, 2026 | 03:36 PMLove, Doubt & Murder: कराड में गर्लफ्रेंड ने कुल्हाड़ी से उतारा प्रेमी को मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार
Feb 17, 2026 | 03:31 PMसंगमनेर में टोल कर्मचारियों की भूख हड़ताल खत्म, अमोल खताल की मध्यस्थता से 22 कर्मचारियों की नौकरी बहाल
Feb 17, 2026 | 03:24 PMB-2 बॉम्बर का हमला याद है न, जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी; क्या रुक पाएगा महायुद्ध?
Feb 17, 2026 | 03:21 PMOLA सीईओ भाविश अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें! अरेस्ट वारंट जारी, जानें किस मामले में फंस गए ओला के मालिक
Feb 17, 2026 | 03:20 PMAI पर बड़े सवाल, मंत्री अश्विनी वैष्णव के सीधे जवाब! नौकरी, निवेश और नियमों पर सरकार का पूरा प्लान
Feb 17, 2026 | 03:13 PMभारतीय महिला टीम में प्रतिका रावल की एंट्री, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे सीरीज में मिली जगह
Feb 17, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














