-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israeli Army Helped Indians Rescued 10 Indian Labourers From West Bank
इजरायली सेना ने की भारतीयों की मदद, वेस्ट बैंक से 10 भारतीय मजदूरों को छुड़ाया; 1 महीने से थे बंधक
- Written By: अमन उपाध्याय
Indian workers: वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों ने कुछ भारतीय श्रमिकों को बंधक बना लिया और उनके पासपोर्ट छीन लिए। इसके बाद, उन्होंने इन पासपोर्टों का उपयोग करके सीमा चौकी पार की और अवैध रूप से इजरायल में प्रवेश किया।

नेतन्याहू ने की भारतीयों की मदद, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: हाल ही में खबर आई है कि इजरायल में काम करने गए 10 भारतीय निर्माण श्रमिक वेस्ट बैंक क्षेत्र में लापता हो गए थे। इजरायली अधिकारियों ने उनकी तलाश करते हुए सभी को सुरक्षित वापस इजरायल पहुंचा दिया है। जानकारी के मुताबिक, इन श्रमिकों को एक गांव में बंधक बनाकर रखा गया था, जहां उनके पासपोर्ट छीन लिए गए थे और उन्हें एक महीने से ज्यादा समय तक कैद में रखा गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी के लोगों ने भारतीय श्रमिकों को काम देने का झांसा देकर वेस्ट बैंक के अल-जायेम गांव में बुलाया। वहां पहुंचने पर, फिलिस्तीनियों ने भारतीय श्रमिकों के पासपोर्ट ले लिए और उनका इस्तेमाल कर इजरायल में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश की। माना जाता है कि इजरायली रक्षा बल (IDF) ने पासपोर्टों के इस गैरकानूनी उपयोग का पता लगा लिया और बाद में उन्हें असली मालिकों को वापस कर दिया।
जांच के दौरान मिली जानकारी
फिलिस्तीनियों ने भारतीय पासपोर्ट का उपयोग करके इजरायल की सीमा को आसानी से पार कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने एक सीमा चौकी पर कुछ संदिग्धों को रोककर जांच की, जिसके बाद वहां से भारतीय श्रमिकों को बरामद किया गया। जनसंख्या और आव्रजन प्राधिकरण ने न्याय मंत्रालय और इजरायली रक्षा बलों के साथ मिलकर रात में एक अभियान चलाया और श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
आसिम मुनीर ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! बनाया पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल, जानिए कौन है आमेर रजा
नेपाली PM की तानाशाही! बालेन शाह सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों को धमकाने का आरोप, मचा बवाल
Explainer: ईरान से जंग लड़-लड़कर अमेरिक की तिजोरी खाली…मालामाल हुए आसिम मुनीर, तीन तरफ से कमा रहे पैसा
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
निर्माण उद्योग में काम करने पहुंचे हैं भारतीय
इजरायल में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि वेस्ट बैंक में लापता हुए 10 भारतीय निर्माण श्रमिकों को इजरायली अधिकारियों ने खोजकर सुरक्षित इजरायल वापस लाया है। हालांकि इस मामले की जांच अभी जारी है। दूतावास इजरायली अधिकारियों के साथ संपर्क में है और श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने का अनुरोध कर रहा है। ज्ञात हो कि ये श्रमिक इजरायल में निर्माण क्षेत्र में काम करने के लिए गए थे। जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल में लगभग 16,000 भारतीय श्रमिक इजरायल के निर्माण उद्योग में काम करने के लिए पहुंचे हैं।
बता दें कि 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद, इजरायल ने हजारों फ़िलिस्तीनी निर्माण श्रमिकों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी। इस कारण निर्माण क्षेत्र में पैदा हुई श्रम शक्ति की कमी को पूरा करने के लिए, इजरायली कंपनियां अब बड़ी संख्या में भारतीय मजदूरों की भर्ती कर रही हैं।
Israeli army helped indians rescued 10 indian labourers from west bank
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन: महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
Jul 24, 2026 | 10:18 PMजंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
Jul 24, 2026 | 10:04 PMसंभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
Jul 24, 2026 | 10:02 PMअब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PMआसिम मुनीर ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! बनाया पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल, जानिए कौन है आमेर रजा
Jul 24, 2026 | 10:00 PMGauri Vrat : शनिवार से शुरू हो रहा है गौरी व्रत, जानिए इस व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महिमा
Jul 24, 2026 | 09:59 PMप्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Jul 24, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM













