Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला

Israeli Airstrikes Lebanon: लेबनान में 17 अप्रैल से सीजफायर लागू होने के बावजूद भी इजरायली हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे है। शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान में हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत हो गई है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 02, 2026 | 11:02 PM

इजरायल का लेबनान पर हवाई हमला, फोटो, वीडियो स्क्रीनशॉट

Follow Us
Close
Follow Us:

Israeli Airstrikes Lebanon Ceasefire Violation: मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दक्षिणी लेबनान एक बार फिर दहल उठा है। शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान के कई हिस्सों में हुए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों पक्षों के बीच 17 अप्रैल से आधिकारिक तौर पर सीजफायर लागू है।

रिहायशी इलाकों और वाहनों को बनाया निशाना

इजरायली सेना ने सैन्य कार्रवाई से पहले दक्षिणी लेबनान के नौ गांवों के निवासियों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद किए गए हमलों में एक वाहन को निशाना बनाया गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक रिहायशी मकान पर हुए हमले में तीन अन्य लोग मारे गए। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, शौकिन गांव में हुए एक अलग हवाई हमले में दो और लोगों की जान चली गई है।

हिजबुल्लाह की जवाबी कार्रवाई

खबर के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में हिजबुल्लाह ने भी इजरायली सैनिकों को निशाना बनाया है। समूह ने तटीय गांव बायद में एक घर के भीतर मौजूद इजरायली सैनिकों पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है। हिजबुल्लाह का दावा है कि यह हमला दक्षिणी लेबनान में जारी इजरायली सैन्य ऑपरेशनों के विरोध में की गई एक जवाबी कार्रवाई है।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान की नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की हालत नाजुक, जेल में कार्डियक क्राइसिस के बाद अस्पताल में भर्ती

ईरान को ‘टोल’ दिया तो खैर नहीं: अमेरिका ने शिपिंग कंपनियों को दी कड़ी चेतावनी, होर्मुज में बढ़ा तनाव

यमन के तट पर तेल टैंकर ‘M/T Eureka’ का अपहरण, सोमालिया की ओर ले गए हथियारबंद हमलावर

नहीं खत्म होगी ईरान-अमेरिका जंग! तेहरान को ट्रंप पर रत्तीभर भरोसा नहीं, दोनों देशों में तनाव चरम पर

🇮🇱🇱🇧 Israel hit 20+ Hezbollah positions in southern Lebanon in hours, dozens killed, coordinated sweep not a single raid. Pace suggests escalation, not reactive. With Iran under pressure, Hezbollah may be more exposed.pic.twitter.com/I6pxdj40o5 https://t.co/9ni5dx2z14 — Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 2, 2026

फेल होता दिख रहा है सीजफायर

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई का ये दौर 2 मार्च को तब शुरू हुआ था जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के तुरंत बाद हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे थे। तभी से यह तनाव पूरे क्षेत्र में फैल गया है। जिससे एक बड़े क्षेत्रीय जंग की आशंका काफी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें:- ईरान की नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की हालत नाजुक, जेल में कार्डियक क्राइसिस के बाद अस्पताल में भर्ती

इजरायल-लेबनान में कबसे जारी है सीजफायर?

17 अप्रैल को लागू हुए सीजफायर के बावजूद सीमा पर तनाव चरम पर है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर समझौतों के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। लगातार हो रही गोलाबारी और हवाई हमलों के कारण सीमा के दोनों ओर हजारों नागरिक पहले ही विस्थापित हो चुके हैं और दक्षिणी लेबनान व उत्तरी इजरायल के कई कस्बे और गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति बहाल करने की तमाम कोशिशें अब तक विफल साबित हुई हैं।

Israeli airstrikes lebanon hezbollah drone attack ceasefire violation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 11:02 PM

Topics:  

  • Israel airstrike
  • Israel Lebanon
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.