इजराइल का ‘शैडोफैक्स’ मचाएगा युद्ध में तबाही, रिमोट से चलेगा ‘सौरन’, अब रोबोट करेंगे दुश्मनों का सफाया
Israel Shadowfax UGV : इजराइल का नया शैडोफैक्स अनमैन्ड ग्राउंड व्हीकल आधुनिक युद्ध में सैनिकों के लिए एक अभेद्य ढाल बनकर उभरा है। इसकी बड़ी विशेषता है कि सौरन रिमोट कंट्रोल्ड वेपन स्टेशन से लैस है।
- Written By: रंजन कुमार
इजराइल का नया हथियार। इमेज-एआई
Israel Shadowfax UGV : इजराइल की डिफेंस टेक्नोलॉजी ने एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया है। इज़राइली रोबोटिक्स कंपनी मैकुशला (Macushla) ने अपना नया अत्याधुनिक मानव रहित ग्राउंड व्हीकल (UGV) शैडोफैक्स (Shadowfax) पेश किया है। इसे रक्षा विशेषज्ञों की तरफ से स्विस आर्मी नाइफ की संज्ञा दी जा रही है, क्योंकि यह अकेला वाहन टोही अभियानों से लेकर घातक हमलों तक, हर मोर्चे पर सटीक बैठता है।
शैडोफैक्स की सबसे बड़ी खूबी इसका सौरन (SAURON) रिमोट कंट्रोल्ड वेपन स्टेशन है। यह सिस्टम ऑपरेटर को कोसों दूर सुरक्षित बंकर में बैठकर सटीक निशाना साधने की अनुमति देता है। इसमें असॉल्ट राइफल से लेकर लाइट मशीन गन तक फिट की जा सकती है। एडवांस सेंसर और हाई-डेफिनिशन कैमरों की मदद से यह दुश्मन की हर हरकत को पहचान लेता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि सैनिकों को सीधे ‘किलिंग जोन’ में जाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे मानवीय क्षति का खतरा लगभग शून्य हो जाता है।
डिजाइन और बहुमुखी प्रतिभा
यह रोबोटिक वाहन ‘अल्ट्रा-लाइटवेट’ होने के साथ-साथ बेहद मजबूत है। इसका मॉड्यूलर डिजाइन इसे खास बनाता है। यानी मिशन की जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव किए जा सकते हैं। चाहे वह बम निष्क्रिय करना (EOD) हो, इंजीनियरिंग कार्य हो या घायल सैनिकों का रेस्क्यू ऑपरेशन, शैडोफैक्स हर भूमिका में फिट बैठता है। इसका पावरफुल ड्राइव सिस्टम इसे ऊबड़-खाबड़ और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भी बिजली जैसी रफ्तार देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Israel US Tension: इजरायल को अब अमेरिका की खैरात की जरूरत नहीं, नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान
मोसाद के निशाने पर आसिम मुनीर! जेनेवा शांतिवार्ता के दौरान मारने की रची साजिश, पत्रकार के दावे से हड़कंप
Israeli Strike Gaza: गाजा में इजराइली हमले में परीक्षा देने जा रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, 3 अन्य घायल
जंग अभी बाकी है…ईरान ने फिर बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका से शांति समझौते पर मंडरा रहा खतरा!
यह भी पढ़ें : मिशन सुदर्शन : इजराइल के साथ मिलकर भारत बनाएगा अभेद सुरक्षा कवच, दुश्मन की लंबी दूरी की मिसाइलें होंगी नाकाम
वैश्विक मंच पर प्रदर्शन और भविष्य
कंपनी इस क्रांतिकारी रोबोट का प्रदर्शन जर्मनी के नूर्नबर्ग में आयोजित होने वाले ‘एनफोर्स टैक 2026’ (Enforce Tac 2026) में करने जा रही है। आज के हाइब्रिड वॉरफेयर में उक्रेन-रूस जैसे संघर्षों ने यह साबित कर दिया है कि भविष्य की लड़ाई रोबोट्स ही लड़ेंगे। शैडोफैक्स जैसे UGV न केवल सीमा सुरक्षा को अभेद्य बनाते हैं, बल्कि बारूदी सुरंगों की जांच और शहरी युद्ध (Urban Warfare) में गेम-चेंजर साबित होते हैं। इजराइल का यह नवाचार उन देशों के लिए वरदान है जो अपने सैनिकों की सुरक्षा से समझौता किए बिना मारक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं।
