इजरायल सीजफायर को तैयार…ईरान भी बंद करेगा हमले? ट्रंप के दूत और ईरानी विदेश मंत्री के बीच बातचीत का दावा
Israel-Iran War: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच 18 दिन का संघर्ष शांत होने की संभावना, पर्दे के पीछे बातचीत, अधिकारी युद्ध समाप्ति के संकेत दे रहे हैं, लेकिन आधिकारिक सीजफायर नहीं हुआ।
- Written By: अक्षय साहू
इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर की चर्चा तेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Israel Iran US War Ceasefire: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे युद्ध को रोकने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि दोनों पक्षों ने सार्वजनिक रूप से आक्रामक बयान दिए हैं, लेकिन कथित तौर पर पर्दे के पीछे बातचीत शुरू हो गई है। अमेरिका के मिडिल ईस्ट विशेष दूत और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच संपर्क हुआ है।
वहीं, इजरायल ने भी संकेत दिए हैं कि उसके रुख में नरमी आई है। इजरायल ने कहा कहा कि यदि ईरान युद्ध को लेकर अपना रूख बदलता है तो वो भी हमले रोक देगा। हालांकि फिलहाल किसी भी पक्ष ने आधिकारिक तौर पर सीजफायर की घोषणा नहीं की है।
विटकॉफ-अराघची के बीच बातचीत शुरू
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अब्बास अराघची ने हाल के दिनों में सीधी बातचीत फिर शुरू की है। युद्ध शुरू होने से पहले ये बातचीत चल रही थी, लेकिन 28 फरवरी के हमलों के बाद रुक गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
दूसरे युद्ध की आहट! ईरान-अमेरिका संकट के बीच ताइवान पर चीन का सैन्य दबाव, भेजे दो शक्तिशाली युद्धपोत
चौथी बार अस्पताल पहुंचे इमरान खान: सरकारी अस्पताल के इलाज से PTI नाखुश, निजी डॉक्टरों की देखरेख पर अड़ी पार्टी
My last contact with Mr. Witkoff was prior to his employer’s decision to kill diplomacy with another illegal military attack on Iran. Any claim to the contrary appears geared solely to mislead oil traders and the public. — Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) March 16, 2026
रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि बातचीत का स्वरूप कैसा था, लेकिन यह इस संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के बीच पहली सीधी बातचीत मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अराघची ने विटकॉफ को टेक्स्ट संदेश भेजे, जिनका मुख्य उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना था।
रुवेन अजार ने भी दिए नरमी के संकेत
भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने भी नरमी के संकेत दिए हैं। इजरायल ने संकेत दिया है कि यदि ईरान अपना रुख बदलता है, तो वह शत्रुता समाप्त करने को तैयार है। अजार ने कहा कि इस संकट का कूटनीतिक समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह बयान अहम है क्योंकि अजार इजरायल के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) हो सकते हैं।
ट्रंप ने किया था दावा
अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अब्बास अराघची ने बातचीत शुरू करने की कोशिश की है, जबकि ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूत के साथ हालिया किसी भी संपर्क से इनकार किया है। उनका कहना है कि विटकॉफ के साथ उनका आखिरी संपर्क ईरान पर हमले से पहले हुआ था।
यह भी पढ़ें- Mojtaba Khamenei पर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का बड़ा दावा… क्या सच में समलैंगिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर?
ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान ने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया है और समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा, “वे हमारे लोगों से बात कर रहे हैं, लेकिन हमें नहीं पता कि वे कौन हैं। हम ईरान के साथ बातचीत के खिलाफ नहीं हैं। कभी-कभी इससे अच्छी चीजें निकलकर आती हैं।”
