लेबनान में सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसा इजरायल, बफर जोन बनाने में जुटा IDF, नेतन्याहू का ऐलान नहीं छोड़ेंग जमीन
Israel ने दक्षिणी लेबनान के बड़े हिस्से पर कब्जा कर 'बफर जोन' बनाने का नक्शा जारी किया है। नेतन्याहू सरकार ने सीजफायर के बावजूद सैनिकों की वापसी से साफ इनकार कर दिया है।
- Written By: अक्षय साहू
इजरायल ने लेबनान पर कब्जे का मैप जारी किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Israel Occupied Southern Lebanon: इजरायल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष ने एक नया और गंभीर मोड़ ले लिया है। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है और अब वहां एक “बफर जोन” बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसे लेकर इजरायली सेना ने खुद एक नक्शा जारी किया है। जिससे यह पता चलता है कि इजरायल ने लेबनान के एक बड़े हिस्से पर कब्जा जमा लिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह इलाका भूमध्यसागर के तट से लेकर सीरिया सीमा के पास स्थित माउंट हरमोन तक फैला हुआ बताया जा रहा है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल कॉट्ज ने साफ कर दिया है कि इजरायल इस कब्जाए गए इलाके से अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाएगा, भले ही हाल ही में अस्थायी युद्धविराम लागू हुआ हो। कॉट्ज ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में मौजूद घरों और इमारतों को ध्वस्त किया जाएगा, और इसकी तुलना गाजा पट्टी में की गई सैन्य कार्रवाई से की।
लेबनान के अंदर नई सीमा बना रहा IDF
इजरायली सेना के अनुसार, पांच डिवीजन और नौसैनिक बल मिलकर लेबनान के अंदर “फॉरवर्ड डिफेंस लाइन” तैयार कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य उत्तरी इजरायल (Israel) के क्षेत्रों को सीधे खतरों से बचाना है। जारी किए गए नक्शे में नकौरा-रास अल-बयादा तट से जुड़ा समुद्री हिस्सा भी शामिल है, जो इस ऑपरेशन के नौसैनिक आयाम को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
तनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे NSA अजीत डोभाल, वरिष्ठ नेताओं संग की अहम बैठक, जानें क्या है भारत का मिशन रियाद
ईरान पर कट्टरपंथियों का कब्जा! हर फैसले में बढ़ा IRGC का दखल, लिबरल नेता हुए साइडलाइन-रिपोर्ट
पहले दी चेतावनी…फिर दागी गोलियां, अमेरिका ने रिलीज किया ईरानी जहाज पर कब्जे का VIDEO, मचा हड़कंप
ईरान युद्ध की आग के बीच किम जोंग का ‘महा-विनाशक’ दांव, लगातार दूसरे दिन दागी क्लस्टर मिसाइल, US की नींद हराम
🇱🇧🇮🇱 Israel Plans to Build 20 PERMANENT Military Bases in Southern Lebanon Israel’s Channel 12 is reporting that the Israeli army intends to establish 20 military sites in southern Lebanon, with operations set to continue even under a ceasefire. This is not a ceasefire, this is… https://t.co/JZVEHBoNPA pic.twitter.com/FqHck9R1tb — Ryan Rozbiani (@RyanRozbiani) April 20, 2026
यह बफर जोन बिंट जेबिल, ऐता अल-शाब और खियाम जैसे महत्वपूर्ण कस्बों के उत्तर में स्थित है और कुछ स्थानों पर लिटानी नदी तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में कई गांव और पहाड़ी इलाके शामिल हैं। हालांकि, इस कदम को न तो लेबनान और न ही सीरिया की ओर से कोई मंजूरी मिली है।
इजरायल ने लेबनान में तेज की कार्रवाई
सीजफायर लागू होने के बावजूद, लेबनान नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में अपने सैन्य अभियान तेज कर दिए हैं। कई इलाकों में घरों को गिराया जा रहा है, टैंक गश्त कर रहे हैं और सड़कों को अवरुद्ध किया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का सीधा संबंध हिज्बुल्लाह के साथ चल रहे संघर्ष से है, जो मार्च से लगातार बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें- शांति वार्ता के लिए तैयार हुआ ईरान! US मीडिया का दावा जल्द होगी इस्लामाबाद में मीटिंग, तेहरान ने किया इनकार
इजरायल (Israel) का यह कदम न केवल क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा रहा है, बल्कि युद्धविराम की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े कर रहा है। यदि यह स्थिति जारी रहती है, तो मध्य-पूर्व में एक व्यापक संघर्ष की आशंका और गहरी हो सकती है।
Frequently Asked Questions
-
Que: इजरायल ने लेबनान में कौन सा नया कदम उठाया है?
Ans: इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के बड़े हिस्से पर कब्जा किया है और वहां “बफर जोन” बनाने की योजना शुरू की है, जिससे सुरक्षा बढ़ाने और उत्तरी इलाकों को खतरों से बचाने का लक्ष्य है।
-
Que: बफर जोन का क्षेत्र और रणनीति क्या है?
Ans: यह इलाका भूमध्यसागर तट से माउंट हरमोन तक फैला है, बिंट जेबिल और लिटानी नदी तक शामिल है। इसमें पांच डिवीजन और नौसैनिक बल शामिल हैं, जिससे “फॉरवर्ड डिफेंस लाइन” तैयार की जा रही है।
-
Que: इस कदम का क्षेत्रीय प्रभाव क्या होगा?
Ans: लेबनान और सीरिया की मंजूरी के बिना यह कदम युद्धविराम की प्रभावशीलता पर सवाल खड़ा करता है और हिज्बुल्लाह संघर्ष के बीच मध्य-पूर्व में व्यापक तनाव और संघर्ष की आशंका बढ़ाता है।
