‘ईरान के कई टॉप परमाणु वैज्ञानिक खत्म’, पहली बार दुनिया के सामने आए नेतेन्याहू, बोले-नहीं रूकेंगे इजरायली हमले
Israel-Iran War: इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान और हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी, शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को मारने और युद्ध में अमेरिका के साथ समन्वय की बात कही।
- Written By: अक्षय साहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स- सोशल मीडिया)
Benjamin Netanyahu Warns Mojtaba Khamenei: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हाल ही में एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए अपना रुख साफ किया। इस दौरान नेतन्याहू ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर किए जा रहे सैन्य हमलों का औचित्य समझाया। यह इजरायली प्रधानमंत्री की युद्ध के बाद पहली प्रमुख सार्वजनिक टिप्पणियां थीं।
उन्होंने कहा नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका-इजरायल कॉम्बैट ऑपरेशन के लगभग दो हफ्ते बाद ईरान “पहले जैसा नहीं रहा”, और तेहरान के प्रमुख सैन्य संगठन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और बसीज अर्धसैनिक बल को भारी नुकसान पहुंचा है।
ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को रोकना लक्ष्य
बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजरायल का मुख्य लक्ष्य ईरान को उसके परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को दुनिया की नजर से छिपाने से रोकना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इजरायल के हवाई हमलों में ईरान के कुछ शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को मार दिया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर देश के हथियार कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
Thailand Kidnapping: पाकिस्तानी के इशारे पर थाईलैंड में अपहरण! 70 लाख फिरौती मांगने वाले 5 भारतीय गिरफ्तार
ईरान के हमले में अमेरिका को भारी नुकसान, चीनी वैज्ञानिकों का दावा- वॉशिंगटन ने दुनिया से छुपाया सच
US Airstrikes: जॉर्डन बेस पर हमले के बाद भड़के ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने फिर से शुरू की एयरस्ट्राइक
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
साथ ही उन्होंने उन रिपोर्टों का बचाव किया कि वक्त के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप के साथ उनकी बातचीत “दिन-ब-दिन अधिक खुलकर” हो रही है, और दोनों नेता युद्ध रणनीति पर नियमित रूप से संवाद कर रहे हैं।
हिजबुल्लाह पर जारी रहेंगे हमले
नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की कसम भी खाई। लेबनान स्थित और ईरान समर्थित इस समूह ने 2 मार्च को इजरायल के ऊपर हमला शुरू किया था, और नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल हिजबुल्लाह को “भारी कीमत” चुकवाएगा। उन्होंने लेबनान की सरकार से भी कहा कि अगर वह चाहता है तो पहले कदम उठाकर इसे रोक सकता है।
यह भी पढ़ें: इजरायल के हमलों से दहला बेरूत, दक्षिणी इलाकों में इमारतें तबाह, हजारों लोग घर-बार छोड़ने पर मजबूर
मोजतबा खामेनेई को भी दी धमकी
जब उनसे पूछा गया कि इजरायल ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और हिजबुल्लाह के प्रमुख नईम कासिम के खिलाफ क्या कदम उठा सकता है, तो नेतन्याहू ने इशारों में धमकी दी। उन्होंने कहा कि वे किसी भी “आतंकवादी संगठन के नेताओं को जीवन बीमा नहीं देंगे,” लेकिन यह नहीं बताया कि आगे क्या योजना है। उन्होंने यह भी कहा कि खामेनेई अब सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा नहीं दिखा सकते और उन्हें “रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की कठपुतली” बताया।
