Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जो बाइडेन ने गाजा सीजफायर को लेकर दी कड़ी चेतावनी, मध्यस्थता में ये तीन देश शामिल

गाजा सीजफायर यानी युद्धविराम को लेकर दोहा में गुरुवार शाम को वार्ता शुरू हुई जो कि शुक्रवार को रोक दी गई। इस हरकत से अमेरिका चिढ़ा हुआ है। बाइडन ने कहा कि सभी पक्षों को सीजफायर के लिए जारी कोशिशों को किसी भी कीमत पर नहीं हाने देना चाहिए।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Aug 17, 2024 | 01:57 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: गाजा सीजफायर यानी युद्धविराम को लेकर दोहा में गुरुवार शाम को वार्ता शुरू हुई जो कि शुक्रवार को रोक दी गई। इस हरकत से अमेरिका चिढ़ा हुआ है। नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाजा में सीजफायर के समझौते के लिए बातचीत में शामिल सभी पक्षों को कड़ी चेतावनी दी है।

बाइडन ने कहा कि सभी पक्षों को सीजफायर के लिए जारी कोशिशों को किसी भी कीमत पर नहीं हाने देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:-अमेरिका: बिल गेट्स ने सिएटल में पहले भारत दिवस समारोह को हरी दिखाई झंडी, दिखे उत्साहित

सम्बंधित ख़बरें

पहले कार से रौंदा, फिर चाकू से कर दी हत्या… 2 साल बाद आतंकी हमले से फिर दहला इजरायल

गाजा में फिर बरसी तबाही! इजरायली हमले में ढेर हुआ हमास का ‘मास्टरमाइंड’ राएद सईद, मचा हड़कंप

‘पुतिन के आगे सरेंडर करो…’, यूक्रेन को मदद देकर बाइडेन ने की गलती, ट्रंप ने कहा- यूरोप है कमजोर

Year Ender 2025: पेरिस एग्रीमेंट से…टैरिफ हथियार बनाने तक, ट्रंप के 5 फैसले, जिससे हिल गई दुनिया

जो बाइडन ने आगे कहा कि हम इस समय पहले के मुकाबले गजा में युद्ध विराम के काफी नजदीक हैं। हालांकि उनके इस दावे पर हमास के एक अधिकारी ने संदेह जताया था। बाइडन ने ये भी ऐलान किया था कि वे गाजा में सीजफायर के समझौतों की कोशिशों को जारी रखने के लिए विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को वे इसराइल भेज रहे हैं।

हालांकि जो बाइडन की यह चेतावनी अमेरिका, कतर और मिस्र के एक संयुक्त बयान के बाद सामने आई। बयान में कहा गया है कि पिछले 48 घंटे में तीनों देशों ने गंभीर बातचीत की है। जिसका मकसद गाजा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना है।

सुरक्षा परिषद ने तय किए प्रस्ताव शर्त

बयान के मुताबिक, दोहा में अमेरिका, कतर और मिस्र ने दोनों पक्षों के सामने एक प्रस्ताव रखा था। जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और सिक्योरिटी कांउसिल की ओर से तय किए सिद्धांतों के अनुरूप है।

प्रस्ताव में ये कहा गया है कि समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तीनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी मिस्र की राजधानी काहिरा में अगले सप्ताह के अंत में एक बार फिर मिलेंगे। इस समझौते में मानवीय मदद को लेकर भी प्रावधान किए गए हैं।

ब्लिंकन रविवार को पहुचेंगे इसराइल

बता दें कि पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन रविवार को इसरायल पहुंचेंगे। इसके बाद वे सोमवार को पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। पश्चिम एशिया के शुभचिंतकों के साथ बंधकों के परिवार के लोग गाजा वार्ता के परिणाम पर आस लगाए हुए हैं। उम्मीद है कि कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आए।

ये भी पढ़ें:–नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों का किया अपहरण, घात लगाकर किया हमला

Israel hamas war joe biden warning for gaza ceasefire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2024 | 12:29 PM

Topics:  

  • Gaza ceasefire
  • Israel-Hamas War
  • Joe Biden
  • US

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.