नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों का किया अपहरण, घात लगाकर किया हमला

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर हमला कर कम से कम 20 छात्रों का अपहरण कर लिया।
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों का किया अपहरण, घात लगाकर किया हमला
खबर से जुड़ी प्रतिकात्मक फोटो; क्रेडिट: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

अबुजा: नाइजीरिया बंदूकधारियों का हौसला बुलंद है। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर हमला कर कम से कम 20 छात्रों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बेन्यू राज्य पुलिस प्रवक्ता कैथरीन एनेन ने बताया कि छात्र जब मेडिकल छात्रों के एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण की ओर जा रहे थे। तभी गुरुवार शाम को बेन्यू में बंदूकधारियों ने उन पर घात लगाकर हमला किया गया।

आए दिन अपहरण की घटनाएं होती हैं

यह हमला बेनुए ओटुकपो मार्ग पर हुआ, जहां अपहरण की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उत्तरी नाइजीरिया के कुछ हिस्सों में अपहरण की इस तरह की घटनाएं आम हैं। दर्जनों सशस्त्र समूह सीमित सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाकर गांवों और प्रमुख सड़कों पर हमले करते हैं।

फिरौती की करते हैं मांग

अधिकतर पीड़ितों को फिरौती की रकम चुकाने के बाद ही छोड़ा जाता है। इन हमलों की वजह से कई लोगों ने सड़क मार्ग से यात्रा करना छोड़ दिया है। बेन्यू में जिन छात्रों का अपहरण किया गया, वे उत्तरी नाइजीरिया के मैदुगुरी विश्वविद्यालय और जोस विश्वविद्यालय के थे।

छात्रों के बचाव में जुटी पुलिस

इन विश्वविद्यालयों के छात्र समूहों ने हमलों की निंदा की और अधिकारियों से अपहृत यात्रियों की रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस समूह ने किया और बंधकों को कहां ले जाया गया। पुलिस ने बचाव प्रयासों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com