Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिलिस्तीनियों को नर्क जैसे देश में भेजने की तैयारी में इजराइल, अमेरिका की मदद से कर रहा प्लानिंग

Israel Hamas War: इजराइल गाजा से फिलिस्तीनियों को निकालने की योजना पर काम कर रहा है, जिसमें दक्षिण सूडान जैसे देशों में उनका स्थानांतरण शामिल है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसे खतरनाक-अमानवीय करार दिया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Aug 14, 2025 | 06:47 PM

फिलिस्तीनी नागरिक (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Israel Sudan Secret Meeting: इजराइल और दक्षिण सूडान के बीच हाल ही में एक सीक्रेट मीटिंग शुरू हुई है, जिसका मकसद गाजा पट्टी से फिलिस्तीनियों को निकालकर नर्क जैसे हालात वाले पूर्वी अफ्रीका देशों में ट्रांसफर करना है। जिसमें इजराइल अपने इस प्लान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी साथ मिल रहा है। हालांकि इस योजना में अब तक कितनी प्रगति हुई है, यह साफ नहीं है।

जानकारी के अनुसार, इस प्लान के अंतर्गत गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनियों को युद्ध और मानवीय संकट से ग्रस्त अपनी मातृभूमि छोड़कर एक ऐसे देश में ले जाया जाएगा, जो खुद भी राजनीतिक अस्थिरता, गरीबी और भुखमरी का सामना कर रहा है। मानवाधिकार संगठनों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कई वर्गों ने इस योजना को खतरनाक और अव्यवहारिक बताया है।

गाजा खाली कराना चाहता है इजराइल

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इसे “स्वैच्छिक प्रवास” का नाम देते हैं और गाजा में रहने वाली आबादी को बड़े पैमाने पर बाहर निकालने की बात करते हैं। हालांकि उन्होंने दक्षिण सूडान का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके रुख से यह स्पष्ट है कि वे गाजा को खाली कराना चाहते हैं ताकि इजराइल को सैन्य कार्रवाई में आसानी हो।

दूसरी ओर, फ़िलिस्तीनी नेता और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन इस योजना को जबरन निर्वासन बताते हैं, जिसे वे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन मानते हैं। मिस्र सहित कई देश भी इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं और दक्षिण सूडान को इसमें शामिल न होने की सलाह दे रहे हैं।

आतंक के साए में सूडान

दक्षिण सूडान, जो 2011 में स्वतंत्र हुआ था, आर्थिक तंगी और लंबे समय से जारी गृहयुद्ध के कारण खुद संकट में है। भ्रष्टाचार, भुखमरी और राजनीतिक अस्थिरता ने इसे दुनिया के सबसे असुरक्षित देशों में से एक बना दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि वहां फिलिस्तीनियों को जातीय और धार्मिक टकरावों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: “अमेरिका ने कुत्ते पाले- वर्दी वाले,” स्वतंत्रता दिवस पर POK में लगे नारे, आसिम मुनीर की नींद हराम

इजराइल और अमेरिका ने कथित तौर पर अन्य अफ्रीकी देशों जैसे सूडान, सोमालिया और सोमालीलैंड के साथ भी इस तरह के संभावित समझौतों पर बात की है, लेकिन इन चर्चाओं की स्थिति स्पष्ट नहीं है। गाजा में रहने वाले अधिकांश लोग स्थायी पलायन के पक्ष में नहीं हैं। वे इसे अपनी मातृभूमि मानते हैं और डरते हैं कि एक बार चले गए तो वे कभी वापस नहीं लौट पाएंगे।

Israel considers deporting palestinians from gaza to south sudan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2025 | 06:47 PM

Topics:  

  • Benjamin Netanyahu
  • Gaza
  • Israel-Hamas War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

Trump Putin Meeting Alaska: तीन घंटे की बैठक, फ्रंटफुट पर पुतिन, जानिए 10 बड़ी बातें- VIDEO

2

अलास्का में मिले ट्रंप और पुतिन, 3 घंटे चली मीटिंग, रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर नहीं

3

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजर, क्या है इसके मायने- VIDEO

4

टैरिफ तनाव के बीच US ने भारत को दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कही ये बात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.