लेबनान में इसराइल ने मचाया मौत का तांडव, इसराइली हमले 492 लोगों की मौत

गाजा की तरह लेबनान पर भी इसराइल का गुस्सा फूट गया है। लेबनान में इसराइली लड़ाके जमकर आग बरसा रहे हैं और मौत का तांडव कर रहे हैं। लेबनान में हुए इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 492हो गई, जिनमें 35 बच्चे भी शामिल हैं।
Israel-Hezbollah War: इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकाने पर किया एयर स्ट्राइक
Israel-Hezbollah War: इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकाने पर किया एयर स्ट्राइक
Published on: 
Updated on: 

बेरूत: गाजा की तरह लेबनान पर भी इसराइल का गुस्सा फूट गया है। लेबनान में इसराइली लड़ाके जमकर आग बरसा रहे हैं और मौत का तांडव कर रहे हैं। लेबनान में हुए इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 492हो गई, जिनमें 35 बच्चे भी शामिल हैं। इसकी जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मरने वालों में 35 बच्चे और 58 महिलाएं भी शामिल हैं। इन हमलों में 1645 लोग घायल हुए हैं। इसराइली सेना ने बताया है कि इसने हिज्बुल्ला के 1300 ठिकानों पर हमले किए हैं। इसराइल के लेबनान में धड़ाधड़ हमले की वजह से हजारों परिवारों को अपने घरों से भागना पड़ा है।

संयम बरतने की आ रहा संदेश

इसराइली सेना के मुताबिक, ने उत्तरी इसराइल में 200 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं।इससे दो लोग घायल हुए हैं। इसराइल और लेबनान के हिज्बुल्लाह लड़ाकों के बीच इस संघर्ष को देखते हुए कई देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने को कहा है। दुनिया भर के नेताओं को इस संघर्ष में एक बड़े युद्ध में बदलने की आशंका सता रही है।

सबसे घातक हमलों में से एक

बता दें कि यह हमला 2006 के इसरायल-हिजबुल्ला युद्ध के बाद सबसे घातक है। मरने वालों की संख्या 2020 में बेरूत के बंदरगाह पर हुए विनाशकारी विस्फोट के मृतकों से अधिक है। उस वक्त एक गोदाम में रखे गए सैकड़ों टन 'अमोनियम नाइट्रेट' में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 218 लोग मारे गए और 6,000 से अधिक घायल हो गए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com