Israel Hezbollah War: इजरायल ने लेबनान के गांवों में किया हमला, 45 लोगों की मौत
लेबनान पर इजरायली हमला रुक नहीं रहा है। ताजा हमले में कई लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है। इजरायल द्वारा लेबनान के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित गांवों पर हमला किया। जिसमें अब तक कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है।
- Written By: साक्षी सिंह
Israel Hezbollah war
दीर अल-बला: इजरायल और हमास के साथ ही साथ इजरायल और लेबनान में भी जंग जारी है। लेबनान पर इजरायली हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब गांवो में भी हवाई हमला शुरू कर दिया है। ताजा हमले में कई लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है।
इजरायल द्वारा लेबनान के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित गांवों पर हमला किया। जिसमें अब तक कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले की जानकारी लेबनान के अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।
ये भी पढ़ें:-बांग्लादेश में 30000 हिंदुओं का प्रदर्शन, रैली निकालकर की हमलों और उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग
सम्बंधित ख़बरें
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
Abraham Accords: ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान
Explainer: ईरान ने कर दिया मोसाद वाला कारनामा! इजरायल में खड़ी की जासूसों की फौज, नेतन्याहू की नींद हराम
Explainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
बालबेक के गवर्नर बशीर खोदर ने बताया कि लेबनान के पूर्वोत्तर हिस्से के नौ गांवों पर किए गए हवाई हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। लेबनान की एनएनए यानी नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) द्वारा पहले मृतक संख्या से 17 अधिक बताई गई थी।
हिज्बुल्लाह समर्थित गांव है
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी NNA के मुताबिक, ओलाक के छोटे से गांव में किए गए इजरायली हवाई हमले में चार लोग मारे गए हैं। कहा जाता है कि इस गांव में चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला को काफी समर्थन प्राप्त है। इजरायल ने हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर हाल में लेबनान के दक्षिणी उपनगर दहिए में हवाई हमले किए थे।
ये भी पढ़ें:-अमेरिका में हैलोवीन पार्टी के दौरान गोलीबारी, तीन लोगों की मौत
हालांकि यहां हुए हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है। बालबेक-हर्मेल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लेबनानी सांसद हुसैन हज हसन ने कहा कि इजरायली बमबारी के कारण करीब 60,000 लोग पहले ही अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं।
